[
The Lens
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Latest News
कफ सीरप तस्करी के आरोपी बाहर, अमिताभ ठाकुर सलाखों में
ऑपरेशन सिंदूर के दाग भूल भारत ने की चीनियों की आवाजाही आसान
AIIMS रायपुर को सिंगापुर में मिला ‘सर्वश्रेष्ठ पोस्टर अवॉर्ड’
डीएसपी पर शादी का झांसा देकर ठगी का आरोप लगाने वाले कारोबारी के खिलाफ जारी हुआ गिरफ्तारी वारंट
11,718 करोड़ की लागत से होगी डिजिटल जनगणना, 1 मार्च 2027 को आधी रात से होगी शुरुआत
तेलंगाना पंचायत चुनाव: कांग्रेस समर्थित उम्‍मीदवारों की भारी जीत, जानें BRS और BJP का क्‍या है हाल?
MNREGA हुई अब ‘पूज्य बापू ग्रामीण रोजगार योजना’, जानिए कैबिनेट ने किए और क्‍या बदलाव ?
उत्तर भारत में ठंड का कहर, बर्फबारी और शीतलहर जारी, दिल्ली में ठंड और प्रदूषण की दोहरी मार
इंडिगो क्राइसिस के बाद DGCA ने लिया एक्शन, अपने ही चार इंस्पेक्टर्स को किया बर्खास्त,जानिये क्या थी वजह
ट्रैवल कारोबारी ने इंडिगो की मनमानी की धज्जियां उधेड़ी
Font ResizerAa
The LensThe Lens
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
  • वीडियो
Search
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Follow US
© 2025 Rushvi Media LLP. All Rights Reserved.
लेंस रिपोर्ट

क्या है ननकी राम कंवर का नया सनसनी खेज आरोप?

दानिश अनवर
दानिश अनवर
Byदानिश अनवर
Journalist
दानिश अनवर, द लेंस में जर्नलिस्‍ट के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 13 वर्षों का अनुभव है। 2022 से दैनिक भास्‍कर...
Follow:
- Journalist
Published: October 11, 2025 1:07 PM
Last updated: October 11, 2025 1:07 PM
Share
Nanki Ram Kanwar
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में एक नया विवाद खड़ा हो गया है। पूर्व गृह मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता ननकी राम कंवर (Nanki Ram Kanwar) ने प्रशासन पर उनके बेटे को शराब पिलाकर माहौल बिगाड़ने का गंभीर आरोप भी लगाया। यह आरोप डीजीपी अरुण देव गौतम को लिखी चिट्‌ठी में श्री कंवर ने लगाया है।

चिट्‌ठी लिखने के बाद पूर्व गृह मंत्री शुक्रवार को रायपुर पहुंचे। मुख्य सचिव विकास शील की उनसे मुलाकात हुई। मुख्य सचिव ने उनकी जांच पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। डीजीपी अरुण देव गौतम से मुलाकात नहीं हो सकी।

द लेंस ने उनके कोरबा लौटने से पहले हालिया आरोपों पर फिर से बात की। प्रशासन के हाउस अरेस्ट नहीं किए जाने के दावे पर श्री कंवर ने कहा कि अगर अरेस्ट नहीं किए थे, तो भोजन क्यों कराया? हम अरेस्ट थे, कस्टडी में थे, तभी पुलिस वालों ने भोजन कराया। बाहर जो धरना पर आए थे, उनको भी खाना खिलाया। इसका मतलब साफ है कि उन्हें अरेस्ट किया गया था।

4 अक्टूबर को धरना देने से रोकने के लिए प्रशासनिक प्रयासों पर उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेताओं का सपोर्ट अफसरों को मिला, इसलिए हमें रोका गया। अगर पार्टी का पुलिस और प्रशासन को सहयोग नहीं की, तो जिन लोगों ने उस दिन मुझे हाउस अरेस्ट किया, उन्हें टर्मिनेट करें।

जब उनसे पूछा गया कि आप मान रहे हैं कि पार्टी ने उन अधिकारियों को सहयोग किया था, उन्होंने कहा कि बिल्कुल मान रहे हैं। पार्टी ससहयोग नहीं की होती तो धरना से प्रशासन क्यों रोकता?

कलेक्टर अजीत वसंत को हटाने की मांग को लेकर श्री कंवर कहते हैं, ‘पार्टी अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा है कि 10 दिन में कलेक्टर हट जाएगा।’

उन्होंने अजीत वसंत पर कहा कि जिस तरह से हम जैसे लोगों से व्यवहार किया है वह अच्छा है क्या? उनकी सर्विस से ज्यादा दिन मैं मंत्री था। अगर वह पूर्व मंत्री को नहीं पहचानता है तो कैसा कलेक्टर है?

मुख्य सचिव और डीजीपी से मुलाकात पर कहा कि मुख्य सचिव ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है। डीजीपी से मुलाकात नहीं हुई। उनसे बात करेंगे कि उनके समर्थकों को जबरन थाने में बैठाकर परेशान करने वालों पर कार्रवाई करें।

साथियों को जबरन थाने में बैठाने पर कहा कि उन्हें भी अरेस्ट किया गया था। अगर उन्हें अरेस्ट नहीं किया गया तो थाने में क्यों ले गए।

बेटे का जबरन शराब पिलाने वाले आरोपों पर श्री कंवर कहते हैं कि अफसरों ने उन्हें शराब पिलाया और उसकी गाड़ी में भी शराब की बोतलें रख दी। श्री कंवर ने द लेंस से कहा कि उनका बेटा दो वर्ष से शराब नहीं पी रहा था और उसे यहां बुलाकर माहौल बिगाड़ने के लिए शराब पिलाई गई।

श्री कंवर कहते हैं कि उनके शांतिप्रिय धरने को बाधित करने के लिए कोरबा कलेक्टर अजीत वसंत ने एडिशनल कलेक्टर देवेंद्र पटेल को रायपुर भेजा। देवेंद्र पटेल के रायपुर आने के बाद उनके दो समर्थकों को जबरन थाने में बैठाया गया और उनके मोबाइल भी ले लिए गए।

यह भी पढ़ें : ननकी राम का सनसनीखेज आरोप – विवाद खड़ा करने के लिए बेटे को शराब पिलाई

TAGGED:ChhattisgarhLatest_NewsNanki Ram Kanwar
Byदानिश अनवर
Journalist
Follow:
दानिश अनवर, द लेंस में जर्नलिस्‍ट के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 13 वर्षों का अनुभव है। 2022 से दैनिक भास्‍कर में इन्‍वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग टीम में सीनियर रिपोर्टर के तौर पर काम किया है। इस दौरान स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन खबरें लिखीं। दैनिक भास्‍कर से पहले नवभारत, नईदुनिया, पत्रिका अखबार में 10 साल काम किया। इन सभी अखबारों में दानिश अनवर ने विभिन्न विषयों जैसे- क्राइम, पॉलिटिकल, एजुकेशन, स्‍पोर्ट्स, कल्‍चरल और स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन स्‍टोरीज कवर की हैं। दानिश को प्रिंट का अच्‍छा अनुभव है। वह सेंट्रल इंडिया के कई शहरों में काम कर चुके हैं।
Previous Article EOW EOW अफसरों पर धारा-164 के नाम पर कूटरचना का आरोप, कोर्ट ने एजेंसी चीफ सहित 3 को जारी किया नोटिस
Next Article bihar election 2025 बिहार चुनाव में नामांकन शुरू लेकिन महागठबंधन और NDA में सीट बंटवारे पर घमासान जारी
Lens poster

Popular Posts

धर्मस्थला ‘सामूहिक हत्याकांड’: एसआईटी ने ‘बलात्कार और शव दफनाने’ का आरोप लगाने वाले शिकायतकर्ता को गिरफ्तार किया

नई दिल्ली। दक्षिण कर्नाटक जिले के धर्मस्थला में एसआईटी के बलात्कार सर्वस्व दफनाने का आरोप…

By आवेश तिवारी

टोल वसूली से आ रहे अरबों रुपये सड़क सुरक्षा पर खर्च क्‍यों नहीं, फलौदी सड़क हादसे पर सुप्रीम कोर्ट सख्‍त   

नई दिल्‍ली। उच्चतम न्यायालय ने राजस्थान के फलौदी क्षेत्र में हुई भयावह सड़क दुर्घटना पर…

By अरुण पांडेय

हेल्थ डायरेक्टरेट की यह लिस्ट क्या किसी खास डॉक्टर के लिए निकली है ?

रायपुर। संचालक स्वास्थ्य सेवाओं ने गुरुवार को 8 विशेषज्ञ चिकित्सकों का प्रोबेशन (परिवीक्षा) (Probation of…

By लेंस ब्यूरो

You Might Also Like

Coldrif Cough Syrup
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में 2 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को सिरप देने पर बैन, मध्यप्रदेश में 16 बच्चों की मौत के बाद फैसला

By Lens News
CSPDCL
लेंस रिपोर्ट

बिजली कंपनी की कमर तोड़ने में सरकार ही सबसे आगे, 10 हजार करोड़ का बिल बाकी!

By दानिश अनवर
Titan Space Industries
दुनिया

Lens Exclusive: ना स्पेसशिप, ना कोई इंफ्रास्ट्रक्चर… भारी उगाही कर अमरीकी कंपनी ने पैदा कर दिए दर्जन भर हिन्दुस्तानी अंतरिक्ष यात्री!

By आवेश तिवारी
opposition walks out
देश

लोकसभा में जोरदार हंगामा, विपक्ष का वॉकआउट, राहुल गांधी ने अमित शाह को दे दी चुनौती

By Lens News Network

© 2025 Rushvi Media LLP. 

Facebook X-twitter Youtube Instagram
  • The Lens.in के बारे में
  • The Lens.in से संपर्क करें
  • Support Us
Lens White Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?