[
The Lens
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Latest News
कफ सीरप तस्करी के आरोपी बाहर, अमिताभ ठाकुर सलाखों में
ऑपरेशन सिंदूर के दाग भूल भारत ने की चीनियों की आवाजाही आसान
AIIMS रायपुर को सिंगापुर में मिला ‘सर्वश्रेष्ठ पोस्टर अवॉर्ड’
डीएसपी पर शादी का झांसा देकर ठगी का आरोप लगाने वाले कारोबारी के खिलाफ जारी हुआ गिरफ्तारी वारंट
11,718 करोड़ की लागत से होगी डिजिटल जनगणना, 1 मार्च 2027 को आधी रात से होगी शुरुआत
तेलंगाना पंचायत चुनाव: कांग्रेस समर्थित उम्‍मीदवारों की भारी जीत, जानें BRS और BJP का क्‍या है हाल?
MNREGA हुई अब ‘पूज्य बापू ग्रामीण रोजगार योजना’, जानिए कैबिनेट ने किए और क्‍या बदलाव ?
उत्तर भारत में ठंड का कहर, बर्फबारी और शीतलहर जारी, दिल्ली में ठंड और प्रदूषण की दोहरी मार
इंडिगो क्राइसिस के बाद DGCA ने लिया एक्शन, अपने ही चार इंस्पेक्टर्स को किया बर्खास्त,जानिये क्या थी वजह
ट्रैवल कारोबारी ने इंडिगो की मनमानी की धज्जियां उधेड़ी
Font ResizerAa
The LensThe Lens
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
  • वीडियो
Search
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Follow US
© 2025 Rushvi Media LLP. All Rights Reserved.
देश

तालिबान के दबाव में विदेश मंत्रालय की प्रेस कांफ्रेंस में महिला पत्रकारों की एंट्री बैन

आवेश तिवारी
आवेश तिवारी
Published: October 10, 2025 10:54 PM
Last updated: October 11, 2025 12:28 PM
Share
taliban press conference
SHARE

नई दिल्ली। अफगानिस्तान के विदेश मंत्री आमिर ख़ान मुत्तक़ी की प्रेस कॉन्फ्रेंस में किसी भी महिला पत्रकार को शामिल नहीं किया गया। जिससे राजनयिक कार्यक्रमों की मीडिया कवरेज में लैंगिक भेदभाव पर सवाल उठ रहे हैं वहीं महिला पत्रकारों ने इसकी पुरजोर भर्त्सना की है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में महिला पत्रकारों की अनुपस्थिति तालिबान के दबाव की वजह से रही है। 

हाल ही में, अफगानिस्तान में एक हफ्ते में तीसरा भूकंप आया, जिसमें 2000 से ज्यादा लोगों की जान चली गई और हज़ारों लोग घायल हुए।

रिपोर्टों के अनुसार, इस आपदा का सबसे ज़्यादा असर महिलाओं पर पड़ा। वे मलबे में फंसी रहीं क्योंकि तालिबान के सख्त शासन के कारण पुरुष बचावकर्मियों को उन्हें छूने की इजाजत नहीं थी। कई महिला पीड़ितों को महिला बचावकर्मियों का इंतजार करना पड़ा। 

तालिबान सरकार द्वारा हाल ही में पहलगाम आतंकी हमले की निंदा भारत के साथ उसके संबंधों को मजबूत कर रही। इसके अलावा, तालिबान के विदेश मंत्री आमिर खान मुत्ताकी की 2021 में अफ़ग़ानिस्तान पर तालिबान के शासन के बाद उनकी पहली भारत यात्रा थी।

सीमा पार आतंकवाद के मुद्दे पर, मुत्ताकी ने आश्वासन दिया कि अफगानिस्तान की धरती का इस्तेमाल किसी भी देश के खिलाफ नहीं किया जाएगा। 

काबुल के रुख से भारत को आश्वस्त करते हुए, अफगानिस्तान ने कहा कि वह भारत को एक ‘घनिष्ठ मित्र’ मानता है।

मुत्तक़ी ने बैठक के दौरान कहा, ‘अफगानिस्तान में हाल ही में आए भूकंप में, भारत सबसे पहले प्रतिक्रिया देने वाला देश था। अफगानिस्तान भारत को एक घनिष्ठ मित्र मानता है। हम आपसी सम्मान, व्यापार और लोगों के बीच आपसी संबंधों पर आधारित संबंध चाहते हैं। हम अपने संबंधों को मजबूत करने के लिए एक परामर्श तंत्र बनाने के लिए तैयार हैं।’

उन्होंने कहा, ‘मैं दिल्ली आकर खुश हूं और इस यात्रा से दोनों देशों के बीच आपसी समझ बढ़ेगी। भारत और अफगानिस्तान को अपने संपर्क और आदान-प्रदान बढ़ाने चाहिए… हम किसी भी समूह को अपनी धरती का इस्तेमाल दूसरों के खिलाफ करने की इजाजत नहीं देंगे।’

बैठक के दौरान, विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने घोषणा की कि भारत अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में अपना दूतावास फिर से खोलेगा, जो 2021 से बंद था। इसे दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

2021 में, जब अमेरिका के नेतृत्व वाली नाटो सेनाओं की वापसी के बाद तालिबान ने अफगानिस्तान की सत्ता पर कब्जा कर लिया, तो भारत ने अपना दूतावास बंद कर दिया। हालांकि, 2022 में, उसने व्यापार, चिकित्सा सहायता और मानवीय सहायता के लिए एक छोटा मिशन खोला।

TAGGED:Latest_NewsS Jaishankartaliban foreign minister india visit
Previous Article Nobel Prize बंटी हुई दुनिया में शांति का नोबेल
Next Article Andolan Ki Khabar रायपुर रेलवे स्टेशन पर लाइसेंसी कुलियों का धरना खत्म, DRM ने मानी मांगे, बैटरी कार में नहीं ढोया जाएगा लगेज
Lens poster

Popular Posts

बस्तरः विकास के दावे और बदहाल सड़कें

इसी साल फरवरी में जब माओवाद से सर्वाधिक प्रभावित जिलों में शामिल रहे बस्तर के…

By Editorial Board

The Lens Podcast 28th April 2025 | सुनिए देश-दुनिया की बड़ी खबरें | The Lens| The Lens

By Amandeep Singh

हवाई यात्रा पर हाहाकार, बढ़े किराये पर सरकार सख्‍त, लगाया फेयर कैप

नई दिल्‍ली। देश की सबसे बड़ी विमानन कंपनी इंडिगो की उड़ान सेवाएं शनिवार को पांचवें…

By अरुण पांडेय

You Might Also Like

Vice President of India
देश

चंद्रचूड़, आरिफ, हरिवंश, मनोज या फिर नीतीश कौन बनेगा अगला उपराष्ट्रपति

By आवेश तिवारी
देश

संसद में फोटो खींचा तो ओम बिरला ने लगाई फटकार, कहा- ‘अगली बार करूंगा सख्त कार्रवाई’

By पूनम ऋतु सेन
Operation sindoor
देश

पाकिस्तान के इन 9 ठिकानों पर फल-फूल रहा था आतंक

By पूनम ऋतु सेन
Communal tension in Fatehpur
देश

यूपी के फतेहपुर में सांप्रदायिक तनाव, हिंदू संगठनों ने मकबरे पर फहराया भगवा झंडा, तोड़फोड़ के बाद पथराव

By अरुण पांडेय

© 2025 Rushvi Media LLP. 

Facebook X-twitter Youtube Instagram
  • The Lens.in के बारे में
  • The Lens.in से संपर्क करें
  • Support Us
Lens White Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?