अमेरिका से तीसरे जत्‍थे में 112 अवैध प्रवासियों की वापसी, हरियाणा-गुजरात के सबसे ज्‍यादा, अब तक 335 लौटाए गए

March 6, 2025 3:33 PM

चंडीगढ़। अमेरिका से भारतीय अवैध प्रवासियों की वापसी का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में रविवार, 16 फरवरी की देर रात 112 भारतीयों का तीसरा जत्था अमृतसर एयरपोर्ट पर लैंड हुआ। अमेरिकी सैन्य विमान से आए इस समूह में 44 हरियाणा, 33 गुजरात, 31 पंजाब, 2 उत्तर प्रदेश, और 1-1 उत्तराखंड व हिमाचल प्रदेश के नागरिक शामिल हैं।
अब तक कुल 335 अवैध प्रवासियों को भारत भेजा जा चुका है। इससे पहले, शनिवार रात 116 प्रवासियों को लेकर एक विमान अमृतसर पहुंचा था। एक निर्वासित व्यक्ति में मीडिया को दिए बयान में दवा किया है कि यात्रा के दौरान उन्हें हथकड़ियां और पैरों में जंजीरें पहनाई गईं। आव्रजन प्रक्रिया, सत्यापन और अन्य औपचारिकताएं पूरी होने के बाद इन सभी को अपने घर लौटने की अनुमति दी जाएगी।

पहला जत्था 5 फरवरी को पहुंचा था
इससे पहले, 5 फरवरी को अमेरिका से 104 अवैध भारतीय प्रवासियों को लाया गया था। इनमें 33-33 हरियाणा और गुजरात से, जबकि 30 पंजाब से थे। इनमें से अधिकांश ने कहा था कि वे बेहतर जीवन की तलाश में अमेरिका गए थे, लेकिन सीमा पर पकड़े जाने के बाद उन्हें वापस भेज दिया गया।

दूसरा जत्था अमृतसर पहुंचा
शनिवार रात को दूसरा जत्था भी अमृतसर हवाई अड्डे पहुंचा था, जिसमें 116 भारतीय थे। इनमें 65 पंजाब, 33 हरियाणा, 8 गुजरात, 2-2 उत्तर प्रदेश, गोवा, महाराष्ट्र और राजस्थान, और 1-1 हिमाचल प्रदेश व जम्मू-कश्मीर से थे। सूत्रों के अनुसार, अधिकांश निर्वासित 18 से 30 वर्ष के युवा हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now