रायपुर। वायरल वीडियो से जुड़े मामले में गिरफ्तार यूट्यूबर (YouTuber) और पत्रकार सोमा देवांगन को अदालत से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने उनकी जमानत मंजूर कर दी है। जमानत मिलने के बाद करीब छह दिन न्यायिक हिरासत में रहने वाली सोमा देवांगन जेल से बाहर आ गईं। रिहाई के बाद समर्थकों और शुभचिंतकों ने उनका स्वागत किया।
सोशल मीडिया वीडियो को लेकर शिकायत
मामला सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो से जुड़ा था, जिसमें एक युवक ने महापौर मीनल चौबे के खिलाफ कथित आपत्तिजनक और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। शिकायत में वीडियो बनाने और उसे फेसबुक, पोर्टल व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रसारित करने वालों की भूमिका की जांच की मांग की गई थी। अब मामले में सुनवाई के बाद अदालत ने सोमा देवांगन को जमानत दे दी। कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद उन्हें जेल से रिहा किया गया। बाहर आने पर शुभचिंतकों ने उनका स्वागत किया।









