विंबलडन टूर्नामेंट में फलीस्तीन फ्लैग बैन के बाद तुर्की स्टार ने रैकेट पर चिपका दिया वॉटरमेलन, पूछा -‘यूक्रेन फ्लैग क्यों Allowed?’

Wimbledon News : विंबलडन टूर्नामेंट में एक राजनीतिक विवाद छिड़ गया है। तुर्की की टेनिस स्टार जेयनेप सोनमेज़ (Zeynep Sonmez) ने फलीस्तीन का समर्थन करने के लिए अनोखा तरीका अपनाया। जब आयोजकों ने फलीस्तीन पिन लगाने की अनुमति नहीं दी तो उन्होंने अपने रैकेट पर वॉटरमेलन शॉक एब्जॉर्बर (vibration dampener) लगा लिया। सोनमेज़ ने तुर्की मीडिया को बताया, ‘मैं पहले पिन लगाती थी, लेकिन अब टूर्नामेंट्स में इसे बैन कर दिया गया है। हमने आयोजकों से पूछा कि यूक्रेन का फ्लैग तो Allowed है, फलीस्तीन का क्यों नहीं? लेकिन उन्हें मना कर दिया गया। इसलिए मैंने वॉटरमेलन वाला डैम्पनर लगा लिया, उन्हें इसमें कोई एतराज नहीं हो सकता।’ वॉटरमेलन को फलीस्तीन समर्थन का प्रतीक माना जाता है क्योंकि इसके रंग (लाल, सफेद, काला और हरा) फलीस्तीन झंडे से मैच करते हैं।

विंबलडन का जवाब

टूर्नामेंट डायरेक्टर जेमी बेकर ने कहा कि खिलाड़ियों को कोर्ट पर राजनीतिक मैसेज देने की अनुमति नहीं है। उन्होंने यूक्रेन मामले को यूनिक बताया और कहा कि वॉटरमेलन इतना बड़ा डिसरप्शन नहीं है, इसलिए इसे Allowed कर दिया गया। यह घटना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। फैंस एक तरफ सोनमेज़ की हिम्मत की तारीफ कर रहे हैं तो दूसरी तरफ नियमों पर सवाल उठा रहे हैं।

पूनम ऋतु सेन

पूनम ऋतु सेन युवा पत्रकार हैं, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बीटेक करने के बाद लिखने,पढ़ने और समाज के अनछुए पहलुओं के बारे में जानने की उत्सुकता पत्रकारिता की ओर खींच लाई। विगत 6 वर्षों से वीमेन, एजुकेशन, पॉलिटिकल, हेल्थ, लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लगातार खबर कर रहीं हैं और सेन्ट्रल इण्डिया के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अलग-अलग पदों पर काम किया है। द लेंस में बतौर जर्नलिस्ट कुछ नया सीखने के उद्देश्य से फरवरी 2025 से सच की तलाश का सफर शुरू किया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories