सांसद लक्ष्मी वर्मा ने क्यों कहा – कांग्रेस के ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ जैसे नारे चुनावी ढोंग?

Laxmi Verma

रायपुर। राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा (Laxmi Verma) ने बिलासपुर जिले की ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों की नई कार्यकारिणी को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि संगठन में महिलाओं को सम्मान और उचित भागीदारी देने में कांग्रेस पूरी तरह विफल रही है।

लक्ष्मी वर्मा ने कहा कि कांग्रेस का ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ जैसे नारे सिर्फ चुनावी ढोंग साबित हुए हैं। उन्होंने कहा कि मंचों से महिला सशक्तिकरण की बातें करने वाली कांग्रेस अपने संगठन में महिलाओं को तय मानकों के अनुसार स्थान तक नहीं दे पा रही है।

उन्होंने दावा किया कि बिलासपुर जिले की 11 ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों की सूची में कुल 341 पदाधिकारियों में केवल 43 महिलाओं को जगह दी गई है, जो करीब 13 प्रतिशत है। जबकि कांग्रेस ने संगठन में 30 प्रतिशत महिला भागीदारी सुनिश्चित करने की बात कही थी।

राज्यसभा सांसद ने कहा कि यह और भी दुर्भाग्यपूर्ण है कि जिन महिलाओं को शामिल किया गया है, उन्हें भी प्रभावशाली और निर्णायक पदों के बजाय सामान्य कार्यकारिणी सदस्य के रूप में रखा गया है। इससे साफ है कि कांग्रेस महिलाओं को नेतृत्व देने के बजाय केवल वोट बैंक की तरह देखती है।

लक्ष्मी वर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ की माताएं-बहनें कांग्रेस का यह दोहरा चरित्र देख रही हैं। उन्होंने दावा किया कि आने वाले समय में प्रदेश की महिलाएं कांग्रेस के इस राजनीतिक पाखंड और छलावे का जवाब देंगी।

यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ विधानसभा के विशेष सत्र से पहले कांग्रेस विधायक दल की बैठक कल, रणनीति होगी तय

दानिश अनवर

दानिश अनवर, द लेंस में जर्नलिस्‍ट के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 14 वर्षों का अनुभव है। द लेंस से पहले दैनिक भास्‍कर में इन्‍वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग टीम में सीनियर रिपोर्टर, नवभारत में क्राइम रिपोर्टर, नईदुनिया में स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट और पत्रिका अखबार में रिपोर्टर के तौर पर 10 साल काम किया। इन सभी अखबारों में दानिश अनवर ने विभिन्न विषयों जैसे- क्राइम, पॉलिटिकल, एजुकेशन, स्‍पोर्ट्स, कल्‍चरल और स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन स्‍टोरीज कवर की हैं। दानिश को प्रिंट का अच्‍छा अनुभव है। वह सेंट्रल इंडिया के कई शहरों में काम कर चुके हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories