जंतर-मंतर पर CJP का प्रदर्शन फिर शुरू,कल हुए बवाल में 5 लोगों पर FIR दर्ज, खड़गे ने पूछा, ‘छात्रों पर आंसू गैस क्यों छोड़ी गई? उन पर लाठीचार्ज क्यों किया गया?’

Jantar Mantar Protest: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेपर लीक मामलों पर सख्त रुख अपनाते हुए कहा है कि दोषियों को कड़ी सजा मिलेगी और इस मुद्दे पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। साथ ही उन्होंने विश्वास दिलाया कि भारत-अमेरिका ट्रेड डील से किसानों को कोई नुकसान नहीं होगा। यह जानकारी संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने NDA संसदीय दल की बैठक के बाद दी लेकिन पीएम ने अब तक इसपर सामने से आकर कोई बयान नहीं दिया है न ही कोई सोशल मीडिया में पोस्ट किया है।

CJP का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन फिर शुरू

दूसरी ओर, कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के कार्यकर्ताओं ने जंतर-मंतर पर मंगलवार को फिर से प्रदर्शन शुरू कर दिया है। CJP फाउंडर अभिजीत दीपके ने कहा कि सोमवार को संसद मार्च के दौरान पुलिस ने बर्बरता की। उन्होंने बताया कि सोनम वांगचुक सोमवार को अपना अनशन खत्म करने वाले थे, लेकिन पुलिस की कार्रवाई देखकर उन्होंने अनशन जारी रखने का फैसला किया है। दीपके ने कहा, ‘सरकार और पुलिस को छात्रों की कोई परवाह नहीं है, लेकिन हमें है। इसलिए हम शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन जारी रखेंगे।’

कांग्रेस नेता ने उठाये सवाल

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पूछा, ‘छात्रों पर आंसू गैस क्यों छोड़ी गई? उन पर लाठीचार्ज क्यों किया गया? कई छात्र अभी अस्पताल में भर्ती हैं।” उन्होंने सरकार से जेपी नड्डा और CJP के बीच हुई बातचीत की जानकारी सदन में देने की मांग की। कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने कहा कि सोमवार को सरकार का रवैया बेहद क्रूर रहा। उन्होंने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और पेपर लीक पर चर्चा की मांग दोहराई। प्रियंका गांधी वाड्रा ने सरकार को युवा-विरोधी बताते हुए कहा, “यह सरकार किसानों, गरीबों और युवाओं के खिलाफ है। जब छात्र शांतिपूर्वक अपनी बात रखते हैं तो उनकी आवाज दबाई जाती है। शिक्षा मंत्री को जिम्मेदारी लेनी चाहिए और इस्तीफा देना चाहिए।” कपिल सिब्बल ने भी पूछा कि जब बच्चों की मांगें पहले से पता थीं, तो सरकार ने लाठीचार्ज और आंसू गैस का इंतजार क्यों किया?

पुलिस का एक्शन

संसद मार्च के दौरान हिंसा में शामिल होने के आरोप में दिल्ली पुलिस ने 5 FIR दर्ज की हैं। इनमें दंगा, सरकारी संपत्ति को नुकसान और पुलिस पर हमले की धाराएं लगाई गई हैं। पुलिस सीसीटीवी और सोशल मीडिया के जरिए आरोपियों की पहचान कर रही है। डीसीपी सचिन शर्मा के अनुसार, झड़प में 90 से 100 पुलिसकर्मी और 50 से ज्यादा प्रदर्शनकारी घायल हुए हैं।

अन्य अपडेट

जेपी नड्डा ने CJP प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात में धरना खत्म करने की अपील की थी।
दिल्ली हाईकोर्ट में सोनम वांगचुक की स्वास्थ्य रिपोर्ट मांगी गई है। अगली सुनवाई आज होगी।
कुछ छात्रों ने अनशन तोड़ दिया, लेकिन सोनम वांगचुक ने अनशन जारी रखने का फैसला किया है।

पूनम ऋतु सेन

पूनम ऋतु सेन युवा पत्रकार हैं, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बीटेक करने के बाद लिखने,पढ़ने और समाज के अनछुए पहलुओं के बारे में जानने की उत्सुकता पत्रकारिता की ओर खींच लाई। विगत 6 वर्षों से वीमेन, एजुकेशन, पॉलिटिकल, हेल्थ, लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लगातार खबर कर रहीं हैं और सेन्ट्रल इण्डिया के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अलग-अलग पदों पर काम किया है। द लेंस में बतौर जर्नलिस्ट कुछ नया सीखने के उद्देश्य से फरवरी 2025 से सच की तलाश का सफर शुरू किया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories