रायपुर में मल्लिकार्जुन खड़गे की सभा स्थल में भरा पानी, कांग्रेस की चिंता बढ़ी, तीन डोम पानी से भरे

Congress Sabha

रायपुर। राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज ग्रांउंड में कांग्रेस ने किसान, जवान, संविधान रैली का आयोजन किया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सभा के संबोधित करेंगे। लेकिन, रैली से पहले ही मूसलाधार बारिश ने कांग्रेस की चिंता बढ़ा दी है। सभा स्थल के तीन डोमों में पानी भर गया। पानी निकालने के लिए प्रयास जारी हैं। पंडाल के भीतर और बाहर दोनों ओर पानी भरा हुआ है। रैली में आने वाली भीड़ के बैठने वाले स्थान पर भी पानी भर गया है। Congress Sabha

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की एक बड़ी रैली होगी। राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष खड़गे रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में ‘किसान, जवान, संविधान’ सभा को संबोधित करेंगे। वे दिल्ली से विशेष विमान से रायपुर पहुंचेंगे और पौन एक बजे सभा में शामिल होंगे। इसके बाद प्रदेश कांग्रेस के मुख्यालय राजीव भवन में करीब 3 बजे पॉलिटिकल कमेटी और उसके बाद प्रदेश कार्यसमिति की बैठक लेंगे। फिर शाम को वे लौट जाएंगे।

सोमवार की रैली से पहले रविवार को कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट रायपुर पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने सभा स्थल का जायजा लिया। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए पायलट ने कहा कि बरसात का मौसम है, लेकिन कांग्रेस के कार्यकर्ता उत्साहित हैं। इस दौरान उनके साथ पीसीसी चीफ दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत और पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव भी मौजूद थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now