16 मार्च को 10 राज्यों की राज्यसभा सीट के लिए मतदान

February 18, 2026 2:03 PM

नई दिल्ली। भारत निर्वाचन आयोग ने राज्यसभा (Rajya Sabha) में 37 सीटों के चुनाव की तारीख़ों का एलान कर दिया है।आयोग की घोषणा के अनुसार, इन चुनावों के लिए 26 फरवरी को अधिसूचना जारी की जायेगीं मतदान 16 मार्च को सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक होगा और उसी दिन शाम पांच बजे से मतगणना की जाएगी।

जिन राज्यों में सीटें खाली हो रही हैं, उनमें हैं महाराष्ट्र, ओडिशा, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और तेलंगाना। इन राज्यों में 37 संसद सदस्यों का कार्यकाल अप्रैल 2026 में समाप्त होने जा रहा है।

सबसे ज़्यादा सीटें महाराष्ट्र से हैं, जहाँ 7 सीटें खाली हो रही हैं। तमिलनाडु में छह और पश्चिम बंगाल और बिहार में 5-5 सीटों के लिए मतदान होगा।

चुनाव आयोग ने पहले ही इन राज्यों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों को रिटर्निंग ऑफिसर्स की नियुक्ति के लिए पत्र भेज दिए थे।2020 में जब इन सीटों पर चुनाव हुआ था तब बीजेपी और उसके सहयोगियों ने असम, बिहार, हरियाणा और हिमाचल जैसे राज्यों में अच्छी बढ़त हासिल की थी।

महाराष्ट्र में सीटें अविभाजित शिवसेना, अविभाजित एनसीपी, बीजेपी और कांग्रेस के बीच बंटी थीं। तमिलनाडु में डीएमके के नेतृत्व वाले गठबंधन ने अधिकतर सीटें जीतीं। वहीं बंगाल में टीएमसी का दबदबा बना रहा। इस बार समीकरण अलग हैं और कई सांसदों के भविष्य पर सवालिया निशान है। माना जा रहा है कि शरद पवार ने दोबारा राज्यसभा का चुनाव लड़ेंगे। वहीं प्रियंका चतुर्वेदी को लेकर भी सवाल है। ओडिशा में बीजू जनता दल के कमजोर होने के बाद अलग समीकरण हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now