विनोद कुमार शुक्ल घर में गिर पड़े, अब बेहतर

October 15, 2025 5:15 PM
Vinod Kumar Shukla

द लेंस। ज्ञानपीठ से सम्मानित वरिष्ठ साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल को बुधवार को रायपुर के एक निजी अस्पताल में भरती कराया गया है। आज सुबह 88 वर्षीय शुक्ल रायपुर स्थित अपने आवास में टहलते हुए अचानक गिर पड़े थे, जिससे उन्हें कुछ चोटें आई हैं।

उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के बाद उनकी स्थिति बेहतर है। उन्हें एहतियात के तौर पर जांच के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्ल की देखभाल कर रहे डॉक्टरों से उनकी कुशलक्षेम के बारे में बात की और उनका पूरा खयाल रखने के निर्देश दिए हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now