विजय की TVK को VCK ने दिया समर्थन, IUML का भी मिला साथ

VCK supports TVK

नई दिल्ली। विदुथलाई चिरुथिगल काची (VCK) ने तमिलगा वेट्री कझगम (TVK) नेता आधव अर्जुन को चेन्नई में समर्थन पत्र (VCK supports TVK) सौंप दिया है। VCK के नेता थोल थिरुमावलवन ने 9 मई 2026 को यह पत्र सौंपा। इसके अलावा इंडियन यूनियन मुस्लिम लगी (IUML) के भी दो विधायकों का समर्थन मिल गया है।

VCK के शीर्ष नेता ने बताया है कि उनकी पार्टी C. जोसेफ विजय और उनकी TVK के नेतृत्व वाली सरकार का समर्थन करेगी। VCK के पास 2 सीटें हैं। TVK नेता आधव अर्जुन ने कहा कि VCK ने समर्थन पत्र सौंप दिया है और अब TVK के विजय तमिलनाडु के अगले मुख्यमंत्री बनेंगे।

तमिलनाडु विधानसभा में बहुमत के लिए 118 सीटों की जरूरत है। वीसीके के समर्थन के साथ अब टीवीके को 118 विधायकों को समर्थन मिल चुका है। इसमें 107 टीवीके, 5 कांग्रेस, 2 सीपीआई, 2 सीपीएम और 2 वीसीके के विधायक हैं।

गवर्नर राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर आज शाम 7:10 बजे चेन्नई से तिरुवनंतपुरम के लिए रवाना हो रहे हैं, जबकि TVK नेता विजय सरकार बनाने के लिए समर्थन जुटाने में लगे हैं। VCK ने आज समर्थन की घोषणा कर दी, जिससे तमिलनाडु में सरकार गठन की अटकलों पर विराम लग गया। AIADMK नेता एडप्पादी के. पलानीस्वामी ने नई सरकार को बधाई दी।

सुप्रीम कोर्ट में गवर्नर के फैसले के खिलाफ याचिकाएं दायर की गई हैं। VCK के समर्थन के साथ TVK के विजय के नेतृत्व में गठबंधन सरकार बनने की राह साफ हो गई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now