अमेरिका-ईरान सीजफायर वार्ता ठप, ट्रंप ने दूतों को पाकिस्तान जाने से रोका

US-Iran Peace Talks

US-Iran ceasefire: अमेरिका और ईरान के बीच प्रस्तावित सीजफायर वार्ता अचानक रुक गई है। पाकिस्तान में होने वाली इस महत्वपूर्ण बैठक के लिए अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दामाद जारेड कुशनर का दौरा रद्द कर दिया गया है। ट्रंप ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट करके इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा, ’18 घंटे की लंबी यात्रा करके बेकार की बातें करने नहीं जाना।अगर ईरान सच में बात करना चाहता है तो बस एक फोन कर दे।’

यह दूसरी बार है जब दोनों देशों के बीच शांति वार्ता टल गई है। इससे पहले ईरान ने साफ कहा था कि पहले अमेरिका होर्मुज स्ट्रेट से अपनी नाकेबंदी हटाए, तभी वह बातचीत के लिए तैयार है।ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची शनिवार को अमेरिकी अधिकारियों के पहुंचने से पहले ही पाकिस्तान से रवाना हो गए। उन्होंने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री और आर्मी चीफ से मुलाकात कर ईरान की शर्तें और आपत्तियां सौंपीं। अराघची ने अपने दौरे को ‘काफी उपयोगी’ बताया और पाकिस्तान की शांति प्रयासों की सराहना की। ट्रंप ने स्पष्ट किया कि इस फैसले का मतलब अमेरिका द्वारा ईरान के साथ फिर से युद्ध शुरू करना नहीं है। अभी इस मामले पर कोई अंतिम फैसला नहीं लिया गया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now