सत्य निकेतन में पांच मंजिला इमारत गिरी, मलबे में छात्र फंसे

नई दिल्ली। दिल्ली के सत्य निकेतन (Satya Niketan)इलाके में रविवार दोपहर पांच मंजिला इमारत अचानक गिर गई। बताया जा रहा है कि इस इमारत में पीजी (पेइंग गेस्ट) चलता था, जहां छात्र रहते थे। हादसे के बाद कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है।

घटना दोपहर करीब 1:30 बजे की बताई जा रही है। इमारत गिरने के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोग तुरंत राहत और बचाव कार्य में जुट गए। कुछ लोग हथौड़ों की मदद से मलबा हटाकर अंदर फंसे लोगों को बाहर निकालने की कोशिश करते नजर आए।

मलबे में कुछ गाड़ियों के भी दबे होने की जानकारी सामने आई है। हादसे की सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीमों ने मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू कर दिया। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि इमारत के अंदर कितने छात्र या अन्य लोग मौजूद थे और कितने लोग मलबे में फंसे हैं।

सुरक्षा को देखते हुए आसपास की कुछ अन्य इमारतों को भी खाली कराया गया है। प्रशासन और बचाव दल मलबे में फंसे लोगों की तलाश में जुटे हैं। हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। अधिकारियों की ओर से विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now