रेत खनन विवाद में खूनी संघर्ष: तीन की मौत, मास्टरमाइंड गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ | कोरिया जिले में रेत के अवैध खनन और तस्करी को लेकर हुए हिंसक संघर्ष ने बड़ा रूप ले लिया, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। इस मामले में मास्टरमाइंड को गिरफ्तार कर लिया गया है। मृतकों में भाजपा के पूर्व जनपद पंचायत अध्यक्ष भरत सिंह उर्फ लल्ला सिंह भी शामिल हैं।

यह सनसनीखेज घटना मंगलवार देर रात की बताई जा रही है, जब भरत सिंह अपने साथियों के साथ वाहन से जा रहे थे। इसी दौरान आरोपियों ने हाईवा वाहनों की मदद से उनका रास्ता रोक लिया और दोनों पक्षों के बीच विवाद तेजी से बढ़ गया।

सूत्रों के अनुसार, विवाद इतना उग्र हो गया कि हमलावरों ने वाहन में आग लगा दी, जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई। इस हिंसक झड़प में कुल तीन लोगों की जान चली गई, जिससे पूरे इलाके में तनाव फैल गया। घटना के बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई शुरू की और मामले के मुख्य आरोपी मनोज त्रिपाठी समेत कुल चार अन्य आरोपियों ने मनेंद्रगढ़ थाने में सरेंडर कर दिया है।

पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है और घटना की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है। प्रशासन ने अवैध रेत खनन के पूरे नेटवर्क की जांच के आदेश भी दिए हैं ताकि इस वारदात के पीछे की असली वजह और संभावित साजिश का खुलासा हो सके।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now