रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 12 सितंबर को आयोजित होने वाले एक निजी कार्यक्रम The Purple Room को लेकर विवाद सामने आया है। कार्यक्रम के आयोजकों की ओर से इसके आयोजन के लिए पुलिस से अनुमति मांगी गई थी, लेकिन पुलिस ने कार्यक्रम को अनुमति नहीं दी है।

कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार के लिए जारी पोस्टर के अनुसार, ‘द पर्पल रूम’ नाम से यह कार्यक्रम द वाहे रिजॉर्ट में 12 सितंबर को आयोजित होना था। इस कार्यक्रम का पोस्टर सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।
पोस्टर में राउंड टेबल, स्टैंडिंग टेबल और स्टैग एंट्री के लिए अलग-अलग शुल्क निर्धारित किए गए थे।
आयोजकों द्वारा मुंबई से बैंड बुलाए जाने और कार्यक्रम में शराब परोसे जाने की बात भी सामने आई थी। चर्चा इस बात की हो रही है कि ऐसा कार्यक्रम में क्या था कि 50 हजार रुपए के टिकट बेचे जा रहे थे। इन्हीं पहलुओं को लेकर पुलिस ने कार्यक्रम की अनुमति नहीं दी।








