हॉस्टल में प्लेन टकराने से कैंटीन में रखे सिलेंडर ब्लास्ट, कई डॉक्टर और उनके परिजन मारे गए

June 13, 2025 12:42 PM
plane collided

अहमदाबाद। अहमदाबाद से लंदन जा रहा एयर इंडिया का प्लेन जिस इमारत से टकराया, वह डॉक्टरों का हॉस्टल था। हादसे के वक्त 50-60 इंटर्न डॉक्टर मौजूद थे। इनमें से अब तक 6 के शव मिल चुके हैं। जिस वक्त हादसा हुआ, हॉस्टल के मेस में इंटर्न डॉक्टर खाना खा रहे थे। हॉस्टल की 4 बिल्डिंग से विमान टकराया है। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई गई है।

thelens.in को मिली एक्सक्लूसिव जानकारी के मुताबिक डॉक्टरों के हॉस्टल से प्लेन टकराने की वजह से कैंटीन में रखे सिलेंडर ब्लास्ट हो गए। इसमें कई डॉक्टरों के मारे जाने की खबर है। हम मौत के आंकड़ों की आधिकारिक पुष्टि नहीं होने तक मृतक डॉक्टरों की संख्या के बारे में नहीं बता रहें हैं। फिर भी कयास लगाए जा रहें हैं, कि इस हादसे की वजह से कुछ डॉक्टरों के मरने की भी खबरें हैं।

जानकारी के अनुसार बीजे मेडिकल कॉलेज के यूजी हॉस्टल अतुल्य हॉस्टल से यह प्लान टकराया है। दोपहर के वक्त कैंटीन में लंच का समय था, जिसमें डॉक्टर खाना खाने पहुंचे थे।

हादसे से सीधे प्रभावितों को अस्पताल ले जाया गया है। वहीं, मृतकों की पहचान की कोशिश की जा रही है। कई यात्री पूरी तरह जल गए हैं, जिससे उनकी पहचान नहीं हाे पा रही है।

LIVE : अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान भरते ही एयर इंडिया का विमान क्रैश, पायलट-क्रू मेंबर सहित 242 यात्री थे सवार, देखें वीडियो

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now