कांग्रेस से अकबर रोड और रायसीना रोड का कार्यालय खाली कराएगी सरकार

नेशनल ब्यूरो नई दिल्ली। सरकार ने कथित तौर पर मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस को शनिवार तक अकबर रोड Akbar Road स्थित अपना 24 कार्यालय खाली करने के लिए कहा है। गौरतलब है कि अकबर रोड स्थित बंगला 48 वर्षों तक कांग्रेस का मुख्यालय रहा।यहां पर आज भी समय समय पर कांग्रेस के नेता अपनी प्रेस कांफ्रेंस करते रहते हैं।

गौरतलब है कि पिछले वर्ष पार्टी ने कोटला मार्ग स्थित अपने नए मुख्यालय इंदिरा भवन का उद्घाटन किया था । लेकिन अकबर रोड परिसर को खाली नहीं किया गया है और पार्टी की गतिविधियां वहां जारी हैं।
एनडीटीवी के अनुसार खबर यह भी है कि कांग्रेस पार्टी को रायसीना रोड स्थित 5 नंबर की इमारत में स्थित भारतीय युवा कांग्रेस कार्यालय और एनएसयूआई का कार्यालय भी खाली करने के लिए भी कहा गया है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस इस मामले में कुछ राहत पाने के लिए कानूनी विकल्पों पर विचार कर रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now