मानिक मेहता की मौत का चल गया पता, इस वजह से हुई थी मौत

Manik Mehta

रायपुर। चर्चित Manik Mehta की मौत मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद कई अटकलों पर विराम लग गया है। तीन डॉक्टरों की टीम ने परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम किया और रिपोर्ट पुलिस को सौंप दी। पीएम रिपोर्ट में मौत का कारण प्राकृतिक बताया गया है।

डॉक्टरों के अनुसार दिल के बाएं हिस्से की नस फटने और कार्डियक टैम्पोनाड की स्थिति बनने से मानिक मेहता की मौत हुई। मेडिकल रिपोर्ट में इसे नेचुरल कॉज माना गया है। रिपोर्ट आने के बाद देर शाम परिजनों ने उनका अंतिम संस्कार कर दिया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now