अग्रसेन धाम के पास बेशकीमती जमीन पर चला प्रशासन का बुलडोजर

Bulldozer

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में अग्रसेन धाम के पास बेशकीमती जमीन पर किए गए अनधिकृत कब्जे को प्रशासन ने राजस्व कोर्ट के आदेश के बाद हटा दिया। नायब तहसीलदार ज्योति सिंह और हल्का पटवारी की मौजूदगी में राजस्व अमले ने मौके पर कार्रवाई करते हुए कब्जे वाले हिस्से पर बुलडोजर (Bulldozer) चलाया। जमीन को कब्जामुक्त कराने के बाद यशोदा एसोसिएट को सौंप दिया गया।

मामला फुंडहर स्थित खसरा नंबर 54/127 की करीब 0.0352 हेक्टेयर जमीन से जुड़ा है। आरोप है कि जमीन पर जमीन कारोबारी संजय अग्रवाल का अनधिकृत कब्जा था। इस कब्जे को लेकर यशोदा एसोसिएट की ओर से राजस्व कोर्ट में आवेदन प्रस्तुत किया गया था।

मामले में दोनों पक्षों की ओर से दस्तावेज प्रस्तुत किए गए। राजस्व कोर्ट में लंबे समय तक चली सुनवाई के दौरान दस्तावेजों और रिकॉर्ड की जांच की गई। इसके बाद कोर्ट ने यशोदा एसोसिएट के पक्ष में फैसला सुनाते हुए कब्जा हटाने के निर्देश दिए।

राजस्व कोर्ट के आदेश के बाद प्रशासन ने जमीन को कब्जामुक्त कराने की कार्रवाई शुरू की। मौके पर किसी तरह का विवाद या कानून-व्यवस्था की स्थिति न बने, इसके लिए पुलिस बल की भी व्यवस्था की गई थी।

इसके बाद राजस्व अमला मौके पर पहुंचा और कब्जे वाले हिस्से में किए गए निर्माण एवं अन्य अवरोधों को बुलडोजर की मदद से हटाया। कार्रवाई पूरी होने के बाद जमीन को कब्जामुक्त कर यशोदा एसोसिएट के सुपुर्द कर दिया गया।

राजस्व मामले की सुनवाई के दौरान यशोदा एसोसिएट की ओर से जमीन से संबंधित मूल दस्तावेज पेश किए गए थे। राजस्व कोर्ट ने दोनों पक्षों के दस्तावेजों और उपलब्ध रिकॉर्ड की जांच के बाद कंपनी के पक्ष में आदेश जारी किया।

कोर्ट के आदेश के अनुपालन में प्रशासन ने मौके पर कार्रवाई करते हुए जमीन से कब्जा हटाया। लंबे समय से चल रहे विवाद के बाद राजस्व न्यायालय के आदेश और प्रशासनिक कार्रवाई से जमीन पर कब्जे को लेकर चल रहा मामला समाप्त हो गया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now