नई दिल्ली। तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) नेता सी. जोसेफ विजय (Thalapathy Vijay) को अगला मुख्यमंत्री बनने में एक नई बाधा का सामना करना पड़ा था। लोकभवन से यह सूचना आई थी कि विदुथलाई चिरुथिगल कच्ची (VCK ) ने अभी तक समर्थन पत्र नहीं दिया है। अब खबर आई है कि VCK ने अपना समर्थन पत्र दे दिया है। VCK ने समर्थन वाला पत्र लोकभवन ईमेल कर दिया है।
इसके अलावा पहले समर्थन दे चुकी IUML यानि इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग ने अब साफ कह दिया है कि वह डीएमके के साथ ही रहेगी।
इससे पहले VCK नेता थोल थिरुमावलवन ने कहा था कि उनकी पार्टी सीपीएम और सीपीआई के साथ मिलकर फैसला करेगी।
इन तीनों छोटी पार्टियों के पास दो-दो विधायक-निर्वाचित हैं, जिससे टीवीके-कांग्रेस गठबंधन को जरूरी बहुमत मिल रहा। हालांकि, दोनों वामपंथी पार्टियों ने टीवीके के सरकार बनाने के दावे का औपचारिक समर्थन पत्र दे दिया, लेकिन VCK के साइन वाला पत्र नहीं मिला, जिसके बाद शपथ पर सस्पेंस बढ़ गया था।
इसी बीच, IUML ने शाम में एक बयान जारी कर डीएमके अध्यक्ष एमके स्टालिन के उस बयान से सहमति जताई थी जिसमें कहा गया था कि गवर्नर को सबसे बड़ी पार्टी को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करना चाहिए। कई लोगों ने इसे टीवीके के लिए अप्रत्यक्ष समर्थन माना था।
लेकिन बाद में IUML ने स्पष्ट कर दिया कि वह डीएमके के साथ ही रहेगी, जो SPA (सेक्युलर प्रोग्रेसिव अलायंस) का आखिरी बचा साथी है।इन सबके बीच, रिपोर्टों में लोक भवन के हवाले से कहा गया है कि गवर्नर आर.वी. आरलेकर ने अभी तक विजय को शनिवार को शपथ ग्रहण के लिए आमंत्रित नहीं किया है — जबकि टीवीके नेताओं ने दावा किया था कि ऐसा हो चुका है।
यह भी पढ़ें:










