रोहित शर्मा ने रेड बॉल क्रिकेट को कहा अलविदा, अब केवल वन-डे खेलेंगे

test Cricket

स्पोर्ट्स डेस्क। रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट (test cricket) से सन्यास ले लिया है। इंग्लैंड दौरे से पहले उन्होंने सन्यास की घोषणा की है। अब रोहित शर्मा केवल वन-डे क्रिकेट खेलेंगे। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर कर सन्यास की जानकारी दी है। इससे पहले रोहित शर्मा टी-20 क्रिकेट से सन्‍यास ले चुके हैं। अब रोहित के रिटायरमेंट के बाद यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल इंग्लैंड में ओपनिंग करते नजर आ सकते हैं।

रोहित शर्मा ने इंस्टाग्राम पर शेयर कर लिखा कि ‘’हैलो मैं सभी को बताना चाहता हूं कि मैं टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट ले रहा हूं। रेड बॉल क्रिकेट में देश का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए गौरव का पल रहा। प्यार और सपोर्ट के लिए सभी का धन्यवाद। मैं वनडे फॉर्मेट खेलना जारी रखूंगा।‘’

2013 में रोहित शर्मा ने भारत के लिए टेस्ट डेब्यू किया था। वे 2021 के दौरान प्लेइंग-11 में अपनी जगह बनाई और 2022 में उन्हें कप्तान बना दिया गया।रोहित ने भारत के लिए 67 टेस्ट खेले। उन्होंने 40.57 की औसत से 4301 रन बनाए। घर से बाहर उनका औसत गिरकर 31.01 पर पहुंच गया। ऑस्ट्रेलिया में रोहित का औसत 24.38 और साउथ अफ्रीका में 16.63 का रहा। हालांकि इंग्लैंड में उनका औसत 44.66 का रहा। अपने आखिरी दौरे में ओपनिंग करते हुए रोहित शतक भी लगा चुके थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories