तंबोली कैबिनेट सचिवालय में बने संयुक्त सचिव

Cabinet Secretariat

रायपुर। छत्तीसगढ़ कैडर के आईएएस डॉ. अय्याज फकीरबाई तंबोली को केंद्र सरकार ने केंद्रीय कैबिनेट सचिवालय में संयुक्त सचिव नियुक्त किया है। कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने डॉ. तंबोली के इस नियुक्ति को मंजूरी दी है। उनका यह कार्यकाल 20 मार्च 2029 तक होगा। वर्तमान में डॉ. तंबोली कैबिनेट सचिवालय में निदेशक के रूप में पदस्थ हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now