T20 World Cup में भारत की पाकिस्तान पर धमाकेदार जीत, 8 जीत का बना रिकॉर्ड

Ind Vs Pak

खेल डेस्क। भारत ने टी-20 विश्व कप (T20 World Cup Ind vs Pak) में चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 61 रन से हराकर टूर्नामेंट में बड़ी जीत दर्ज की। 176 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तानी टीम 18 ओवर में 114 रन पर ऑलआउट हो गई।

भारत ने शानदार गेंदबाजी के दम पर इस मैच में जीत दर्ज की। 176 रन के लक्ष्य का पीछा करते उतरे पाकिस्तान के बल्लेबाजों को भारतीय गेंदबाजों ने पहले ओवर से ही बैकफुट पर ढकेल दिया। पहले ही ओवर की चौथी गेंदबाजी में हार्दिक पांड्या ने ओपनर शाहिबजादा फरहान को आउट कर दिया।

इसके बाद दूसरा करने आए जसप्रीत बुमराह ने पाकिस्तान के दो बल्लेबाजों सैम अय्यूब और कप्तान सलमान आगा को पवेलियन भेज दिया। इसके बाद अक्षर पटेल ने पहले बाबर आजम (5) और फिर उस्मान खान (44) को आउट कर पाकिस्तानी टीम के अरमानों पर पानी फेर दिया।

स्पिनर वरुण चक्रवर्ती, जिन्होंने 16वें ओवर में लगातार गेंदों पर अबरार अहमद (0) और फहीम अशरफ (10) को आउट कर मैच पूरी तरह भारत की झोली में डाल दिया। कुलदीप यादव ने मोहम्मद नवाज (4) को आउट किया। तिलक वर्मा ने अपनी पहली ही गेंद पर शादाब खान (14) को शिवम दुबे के हाथों कैच कराया।

पाकिस्तान की ओर से उस्मान खान ने 44 रन की सबसे बड़ी पारी खेली, लेकिन बाकी बल्लेबाज टिक नहीं सके। शाहीन शाह अफरीदी आखिरी बल्लेबाज के रूप में क्रीज पर थे।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 175 रन बनाए। ओपनर ईशान किशन ने 40 गेंदों पर 77 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें 10 चौके और 3 छक्के शामिल थे। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 32 रन का योगदान दिया।

पाकिस्तान की ओर से सईम अयूब ने 3 विकेट लिए, लेकिन टीम लक्ष्य का पीछा नहीं कर सकी।

मैच से पहले टॉस के दौरान दोनों टीमों के कप्तानों ने हाथ नहीं मिलाया।

गौरतलब है कि पिछले साल एशिया कप के दौरान भी भारतीय खिलाड़ियों ने पहलगाम में आतंकी हमले के विरोध में पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया था।

यह भी पढ़ें : IND vs PAK T20 WC : टॉस के दौरान दोनों कप्तानों ने हाथ नहीं मिलाया

दानिश अनवर

दानिश अनवर, द लेंस में जर्नलिस्‍ट के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 14 वर्षों का अनुभव है। द लेंस से पहले दैनिक भास्‍कर में इन्‍वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग टीम में सीनियर रिपोर्टर, नवभारत में क्राइम रिपोर्टर, नईदुनिया में स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट और पत्रिका अखबार में रिपोर्टर के तौर पर 10 साल काम किया। इन सभी अखबारों में दानिश अनवर ने विभिन्न विषयों जैसे- क्राइम, पॉलिटिकल, एजुकेशन, स्‍पोर्ट्स, कल्‍चरल और स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन स्‍टोरीज कवर की हैं। दानिश को प्रिंट का अच्‍छा अनुभव है। वह सेंट्रल इंडिया के कई शहरों में काम कर चुके हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories