T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम घोषित, शुभमन गिल बाहर,अक्षर पटेल बने उपकप्तान

December 20, 2025 5:24 PM

स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 20 दिसंबर को मुंबई मुख्यालय में टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) और न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की। कप्तान सूर्यकुमार यादव की अगुआई में यह टीम खिताब का बचाव करेगी। सबसे बड़ा सरप्राइज शुभमन गिल का बाहर होना रहा। उनकी जगह अक्षर पटेल को उपकप्तान बनाया गया है। चीफ सिलेक्टर अजित अगरकर और कप्तान सूर्या ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में टीम कॉम्बिनेशन को इस फैसले की मुख्य वजह बताया।

टीम में ईशान किशन की शानदार वापसी हुई है, जो घरेलू टी20 टूर्नामेंट में बेहतरीन फॉर्म में थे। संजू सैमसन और ईशान दोनों विकेटकीपर के तौर पर शामिल हैं, जबकि रिंकू सिंह मिडिल ऑर्डर को मजबूती देंगे। जितेश शर्मा को बाहर रखा गया। अगरकर ने कहा कि गिल अच्छे खिलाड़ी हैं, लेकिन अभी रन नहीं बना पा रहे और टीम में टॉप ऑर्डर में विकेटकीपर की जरूरत थी। सूर्या ने भी इसे कॉम्बिनेशन का फैसला बताया।

ये है भारतीय टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अक्षर पटेल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती।

यह टीम पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ 21 जनवरी से शुरू होने वाली सीरीज खेलेगी, जो वर्ल्ड कप की तैयारी का आखिरी पड़ाव होगी। टी20 वर्ल्ड कप 7 फरवरी 2026 से भारत और श्रीलंका में खेला जाएगा। भारत अपना पहला मैच 7 फरवरी को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में अमेरिका के खिलाफ खेलेगा। फाइनल 8 मार्च को अहमदाबाद में होगा।

पूनम ऋतु सेन

पूनम ऋतु सेन युवा पत्रकार हैं, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बीटेक करने के बाद लिखने,पढ़ने और समाज के अनछुए पहलुओं के बारे में जानने की उत्सुकता पत्रकारिता की ओर खींच लाई। विगत 5 वर्षों से वीमेन, एजुकेशन, पॉलिटिकल, लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लगातार खबर कर रहीं हैं और सेन्ट्रल इण्डिया के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अलग-अलग पदों पर काम किया है। द लेंस में बतौर जर्नलिस्ट कुछ नया सीखने के उद्देश्य से फरवरी 2025 से सच की तलाश का सफर शुरू किया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now