रायपुर। विवेकानन्द विद्यापीठ (Vivekananda Vidyapeeth) रामकृष्ण परमहंस नगर, कोटा (रायपुर) में भगवान श्रीरामकृष्ण परमहंस की जयंती के पूर्व दिवस पर एक परिसंवाद का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम बुधवार, 18 फरवरी 2026 को दोपहर 2:30 बजे विद्यापीठ के सभाभवन में होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामकृष्ण मिशन विवेकानन्द आश्रम रायपुर के सचिव स्वामी योगस्थानन्द जी करेंगे।
मुख्य वक्ता के रूप में विवेक ज्योति, रामकृष्ण मिशन विवेकानन्द आश्रम, रायपुर के सम्पादक स्वामी प्रपत्त्यानन्द जी ‘भक्तवत्सल श्रीरामकृष्ण’ विषय पर व्याख्यान देंगे जबकि विवेकानन्द विद्यापीठ, रायपुर के सचिव डॉ. ओमप्रकाश वर्मा ‘समन्वयाचार्य श्रीरामकृष्ण’ विषय पर अपनी बात रखेंगे साथ ही डॉ. सुभाष चन्द्राकर (सहायक प्राध्यापक, राजनीति विज्ञान विभाग, दुर्गा महाविद्यालय, रायपुर) ‘देवमानव श्रीरामकृष्ण’ विषय पर व्याख्यान देंगे।
यह कार्यक्रम रामकृष्ण परमहंस की शिक्षाओं, भक्ति और समन्वय के संदेश को प्रसारित करने का माध्यम बनेगा। आयोजकों ने सभी इच्छुकजनों को परिवार सहित उपस्थित रहने का निमंत्रण दिया है।










