मोरल पुलिसिंग करने वाली SHO का तबादला

December 17, 2025 8:32 PM
SHO Manju Singh

नेशनल ब्यूरो। नई दिल्ली

उत्तर प्रदेश के मऊ में सगे भाई-बहन को प्रेमी-प्रेमिका समझकर नैतिकता का पाठ पढ़ाने वाली महिला एसएचओ मंजू सिंह पर एक्शन लिया गया है। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद एसपी ने पूरे मामले का संज्ञान लिया और एसएचओ मंजू सिंह का तत्काल प्रभाव से तबादला कर दिया है और उनकी जगह पर नए थाना अध्यक्ष की नियुक्ति की गई है।

घटना के अनुसार एक युवक-युवती जो आपस में भाई-बहन थे, शीतला माता के दर्शन करने आए और वहीं पार्क में घूमने लगे। UP पुलिस की इंस्पेक्टर साहिबा ने उन्हें कपल होने के संदेह में रोका, पूछताछ की। फैमिली से फोन पर बात करके संतुष्टि की। फिर भी कह रही थी कि गार्जियन को साथ लेकर आया करिए।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now