शिवसेना के मुख्य राष्ट्रीय समन्वयक डॉ. अभिषेक वर्मा कल पहुंचेंगे रायपुर

Abhishek Verma

रायपुर। शिवसेना के मुख्य राष्ट्रीय समन्वयक और श्रीकांत वर्मा ट्रस्ट के ट्रस्टी डॉ. अभिषेक वर्मा दो दिन के प्रवास पर छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। वे रायपुर और बिलासपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

20 सितंबर को वे अपने विशेष विमान से रायपुर पहुंचेंगे। इसके बाद रायपुर में अलग-अलग सामाजिक और राजनैतिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इस दौरान वे सामाजिक और राजनैतिक लोगों से श्रीकांत वर्मा ट्रस्ट के कार्यों के संदर्भ में मुलाकात करेंगे।

इसके बाद 21 सितंबर को बिलासपुर के बृहस्पति बाजार में वे कवि और पूर्व सांसद अपने पिता श्रीकांत वर्मा की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद बिलासपुर से रायपुर लौट आएंगे। रायपुर में कोटयार्ड मैरियट होटल में शाम 5 बजे वे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।

शिवसेना के प्रदेश अध्यक्ष धनंजय परिहार ने बताया कि इस निजी यात्रा के दौरान पार्टी से संबंधित होने के कारण कुछ महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा और पार्टी कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगे। इस यात्रा का उद्देश्य हिंदी साहित्य को नया आयाम देने वाले श्रीकांत वर्मा की स्मृति को सम्मान देना है।

यह भी पढ़ें : पत्रकारों पर अडानी के खिलाफ एकतरफा प्रतिबंधात्मक आदेश रद्द

दानिश अनवर

दानिश अनवर, द लेंस में जर्नलिस्‍ट के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 14 वर्षों का अनुभव है। द लेंस से पहले दैनिक भास्‍कर में इन्‍वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग टीम में सीनियर रिपोर्टर, नवभारत में क्राइम रिपोर्टर, नईदुनिया में स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट और पत्रिका अखबार में रिपोर्टर के तौर पर 10 साल काम किया। इन सभी अखबारों में दानिश अनवर ने विभिन्न विषयों जैसे- क्राइम, पॉलिटिकल, एजुकेशन, स्‍पोर्ट्स, कल्‍चरल और स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन स्‍टोरीज कवर की हैं। दानिश को प्रिंट का अच्‍छा अनुभव है। वह सेंट्रल इंडिया के कई शहरों में काम कर चुके हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now