नई दिल्ली। इजरायली टीवी चैनल पर मेहमानों के सामने पूरे भारत को इजरायल की प्रोडक्शन लाइन बताने वाला टीवी एंकर शेरोन गॉल (Sharon Gal) यौन अपराध के मामले में जेल जा चुका है और उसे इस्तीफा तक देना पड़ा है।
गौरतलब है कि एक इजरायली टीवी चैनल पर ईरान युद्ध के बाद पैदा हुई परिस्थितियों में जब एक मेहमान ने इजरायल को हथियारों की जरूरत और प्रोडक्शन लाइन की जरूरत बताई तो शेरोन गॉल ने कहा कि हम पूरा भारत लेंगे। इस एंकर की इस बातों को लेकर भारत में पुरजोर आलोचना हो रही है।
यहां यह बताना जरूरी है कि यह इज़रायल का पूर्व सांसद था लेकिन इस्तीफा देकर पुनः पत्रकारिता में आ गया।
दरअसल i24 नाम के चैनल पर यह पैनल इज़राइल की एयर डिफेंस सिस्टम की सफलता और क्षेत्रीय देशों कमजोरियों पर चर्चा कर रहा है, साथ ही इज़राइल के हथियार बेचने के अवसरों पर।
आईडीएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी, जिन्हें हिब्रू मीडिया ने ब्रिगेडियर जनरल (रिजर्व) एरेज़ विनर के नाम से पहचाना है, पिछले वर्ष सेना से निकाल दिए गए थे। गज़ा में हुए कत्ल ए आम में भी इनकी भूमिका बताई जाती है।
विनर पर इजरायली सेना के दस्तावेज चुराने के आरोप रहे हैं। विनर का नाम हाल ही में एक अन्य घोटाले से जुड़ा था, जब एक सप्ताह पहले कान पब्लिक ब्रॉडकास्टर ने रिपोर्ट किया था कि वह वित्त मंत्री बेज़लेल स्मोत्रिच को नियमित रूप से जानकारी लीक कर रहे थे, जो रक्षा मंत्रालय में भी मंत्री हैं।
विनर कर अवैध रूप से सैन्य सामग्री एकत्र करने और गोपनीय रूप से वितरित करने का आरोप लगा था। उन्हें इस घटना में गिरफ्तार किया गया और पूछताछ की गई, उनकी निर्धारित पदोन्नति रद्द कर दी गई, और उन्हें 2013 में सेना से निकाल दिया गया, लेकिन अंततः उन पर कभी औपचारिक आरोप नहीं लगाया गया।











