छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, शराब दुकान खोलने के विरोध में मनाया साय सरकार का शराब महोत्सव

June 18, 2025 8:02 PM
Sharab Mahotsav

रायपुर। राजधानी रायपुर में कांग्रेस ने बुधवार को अनोखा प्रदर्शन किया है। सरकार के द्वारा 67 शराब दुकानें खोलने के विरोध में शराब दुकान पर शराब महोत्सव मनाया गया। पूर्व विधायक विकास उपाध्याय के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी ने सरकार की कारगुजारी को उजागर करने के लिए पुलिस ग्राउंड के सामने शराब दुकान पर शराब महोत्सव का प्रदर्शन किया गया। पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा उत्सव मनाने का काम किया जाता है कभी शाला प्रवेशोत्सव तो कभी चावल उत्सव। जबकि वास्तव में सरकार को शराब महोत्सव मनाना चाहिये। Sharab Mahotsav

पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने कहा कि पूर्व की कांग्रेस सरकार द्वारा हमर क्लिनिक हमर अस्पताल खोलने का काम किया गया था और उसमें से कुछ निर्माणाधीन थे जो नहीं खुल पाये थे और जैसे ही भाजपा की सरकार बनी तो उन अस्पतालों को नहीं खोला जा रहा है। वहीं स्कूलों को बंद करने का काम वर्तमान सरकार द्वारा किया जा रहा है लेकिन शराब दुकानों की संख्या में निरंतर बढ़ोतरी की जा रही है और इस वर्ष 67 नये शराब दुकान खोले जा रहे हैं और आने वाले दिनों में लगता है कि गली-गली में शराब दुकानें खोली जायेंगी। मीडिया के माध्यम से पता चला है कि शराब बारों और क्लबों में महिलाओं को फ्री में शराब परोसे जायेंगे ताकि शराब के विक्रय में तेजी आये।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा उत्सव मनाने का काम किया जाता है कभी शाला प्रवेशोत्सव तो कभी चावल उत्सव। जबकि वास्तव में सरकार को शराब महोत्सव मनाना चाहिये। आज शराब महोत्सव मनाने की भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन सरकार को एक प्रदर्शन के माध्यम से आईना दिखाने का काम किया गया है। आज के प्रदर्शन में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री अरूण साव और विजय शर्मा, वित्त मंत्री ओपी चौधरी सहित रायपुर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक राजेश मूणत, सुनील सोनी, मोतीलाल साहू, पुरंदर मिश्रा, अनुज शर्मा सहित सभी मंत्रियों एवं विधायकों के मुखौटे लगाकर प्रदर्शन किये गये।

पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में शराबबंदी के वादे के साथ सरकार बनाने वाली भाजपा सरकार आज अपने वादों को भूलकर पूरे छत्तीसगढ़ को नशे में डूबा रही है। सरकार ने 67 शराब की नई दुकानें बढ़ा दी है, शराब का मूल्य कम कर दिया है और तो और शराबखोरी को बढ़ावा देने के साथ छत्तीसगढ़ में नशे के कारोबार को फलने फूलने का मौका दिया जा रहा है कुल मिलाकर छत्तीसगढ़ सरकार नशे के कारोबार का उत्सव मना रही है। उपाध्याय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद से जिस प्रकार 1 से 7 जून चावल उत्सव, 16 जून से शाला प्रवेश उत्सव मनाया जा रहा है, ठीक उसी प्रकार सरकार द्वारा 67 शराब की नई दुकानें खोले जाने पर शराब महोत्सव दिवस भी आयोजित होना चाहिये। ताकि छत्तीसगढ़ में लोग पूरी तरह नशे में धूत रहे और सरकार अपनी मनमानी कर सके।

नितिन मिश्रा

नितिन मिश्रा, द लेंस में जर्नलिस्‍ट के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 3 वर्षों का अनुभव है। रायपुर में 2023 से द सूत्र में रिपोर्टर के तौर पर काम किया है। इस दौरान क्राइम, राजनीति, नगर निगम, आंदोलन और जनहित से जुड़ी खबरें की। द सूत्र के बाद सैटेलाइट चैनल TV 24 और ASIAN NEWS में काम किया। इस दौरान नितिन मिश्रा ने विभिन्न विषयों जैसे- क्राइम, पॉलिटिकल, एजुकेशन, कल्‍चरल, स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन स्‍टोरीज, डिफेंस और ग्राउंड जीरो से रिपोर्टिंग की हैं। वर्तमान में नितिन पत्रकारिता एवं जनसंचार में Ph.D कर रहें हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now