छत्तीसगढ़ पहुंचे सचिन पायलट, बोले- दिल्ली से चल रही सरकार, बैठक कर मानसून सत्र की रणनीति बनाएंगे

June 24, 2025 12:43 AM
Sachin Pilot

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट सोमवार दो दिनो के छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंचे हैं। दो दिनो तक पायलट मैराथन बैठकें करेंगे। इस बैठक में पूर्व सीएम भूपेश बघेल समेत पार्टी के पदाधिकारी शामिल होंगे। सबसे पहले पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक हो रही है। इसमें पार्टी के विधायक, पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष और संगठन विभागों के प्रमुख शामिल हैं। सचिन पायलट ने रायपुर पहुंचने के बाद कहा यहां दिल्ली से सबकुछ मैनेज हो रहा है। रायपुर का नियंत्रण कम है। Sachin Pilot

रायपुर पहुंचने के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए सचिन पायलट ने सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस विधायकों ने सदन में प्रभावशाली तरीके से मुद्दे उठाए हैं। अब पार्टी राज्य के प्रमुख मुद्दों पर रणनीतिक चर्चा करेगी। पार्टी के कार्यकारिणी सदस्य, जिला कांग्रेस अध्यक्ष और संगठन के प्रमुख विभागों की बैठकें होंगी। अब तक के कार्यों की रिपोर्ट ली जाएगी और 2025 के लिए संगठन की रूपरेखा तैयार की जाएगी। इस साल को राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे ने संगठन के लिए समर्पित किया है। बूथ से लेकर प्रदेश स्तर तक संगठन में जो बदलाव जरूरी हैं, उन पर चर्चा होगी।

उन्होंने नक्सल मुद्दे को लेकर कहा कि हम हिंसा के खिलाफ हैं, लेकिन कार्रवाई पारदर्शी और संवेदनशील तरीके से होनी चाहिए। आंतरिक सुरक्षा का विषय सबको विश्वास में लेकर कार्रवाई की जानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि हमारे जवान जान पर खेलकर अपनी भूमिका निभाते हैं। नक्सली खात्मे के लिए केंद्रीय गृह मंत्री के 31 मार्च 2026 के टारगेट को लेकर पायलट ने कहा कि सोच समझ कर कठोर कदम उठाने चाहिए, हमारे जवान जान पर खेल कर अपनी भूमिका निभाते हैं।

पायलट ने सरकार को लेकर कहा कि छत्तीसगढ़ में कानून व्यवस्था लचर है। लगता है यहां पर दिल्ली का नियंत्रण ज्यादा है और रायपुर का कम है। सारा कुछ मैनेज दिल्ली से हो रहा है। जिन को शासन के लिए जनता से आशीर्वाद मिला है। वो सारे निर्णय के लिए दिल्ली की ओर देखते हैं। हमारे विधायकों ने सदन के अंदर प्रभावशाली तौर पर सारे मुद्दों को उठाया है। स्टेट के इश्यूज पर चर्चा करेंगे और मानसून सत्र को लेकर बनाएंगे।

नितिन मिश्रा

नितिन मिश्रा, द लेंस में जर्नलिस्‍ट के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 3 वर्षों का अनुभव है। रायपुर में 2023 से द सूत्र में रिपोर्टर के तौर पर काम किया है। इस दौरान क्राइम, राजनीति, नगर निगम, आंदोलन और जनहित से जुड़ी खबरें की। द सूत्र के बाद सैटेलाइट चैनल TV 24 और ASIAN NEWS में काम किया। इस दौरान नितिन मिश्रा ने विभिन्न विषयों जैसे- क्राइम, पॉलिटिकल, एजुकेशन, कल्‍चरल, स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन स्‍टोरीज, डिफेंस और ग्राउंड जीरो से रिपोर्टिंग की हैं। वर्तमान में नितिन पत्रकारिता एवं जनसंचार में Ph.D कर रहें हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now