पीएम मोदी बस्तर में जवानों के साथ मनाएंगे दीवाली

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बार दीवाली बस्तर में सुरक्षाबलों के साथ मनाएंगे। यह लगातार 13वीं बार होगा जब वे जवानों के बीच यह पर्व मना रहे हैं। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी दी।

उन्होंने लिखा, “दीपावली के पावन अवसर पर बस्तर जा रहा हूं। कल तक जहां नक्सलियों का कहर था, वहां आज विकास की बहार है। वीर जवानों, उनके बलिदान, त्याग और तपस्या को नमन करने जा रहा हूं।”

पिछले साल INS विक्रांत पर मनाई थी दीवाली

पिछले साल प्रधानमंत्री गोवा में आईएनएस विक्रांत पर नौसैनिकों के साथ दिवाली मना चुके हैं। 2014 से अब तक वे 12 बार जवानों के बीच यह पर्व मना चुके हैं। इन वर्षों में उन्होंने देश के विभिन्न सीमावर्ती और संवेदनशील इलाकों का दौरा किया। सबसे ज्यादा तीन बार जम्मू-कश्मीर गए। हिमाचल प्रदेश और लद्दाख दो-दो बार जा चुके हैं।

बस्तर का जिक्र क्यों खास

पीएम मोदी ने अपने संदेश में बस्तर का विशेष उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि यह वह इलाका है जहां कभी नक्सलवाद का बोलबाला था, लेकिन अब वहां विकास तेजी से हो रहा है। वे सुरक्षाकर्मियों के बलिदान और राष्ट्र के प्रति उनके समर्पण को नमन करने जा रहे हैं।

दीवाली की सुबह दिए गए इस ऐलान के साथ ही प्रधानमंत्री ने देशवासियों को भी पर्व की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि दीपावली प्रकाश का पर्व है और यह अंधकार के खिलाफ हमारे संकल्प को दर्शाता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories