रायपुर में धर्मांतरण को लेकर बवाल, बजरंग दल ने सौ से ज्यादा लोगों का मतांतरण कराने का लगाया आरोप

June 20, 2025 7:29 PM
conversion

रायपुर। राजधानी रायपुर में धर्मांतरण को लेकर जमकर बवाल हुआ। बजरंग दल ने सौ से ज्यादा लोगों का धर्मांतरण कराने का आरोप लगाया है। दरअसल, रायपुर के कोटा स्थित एक घर में सैकड़ों की संख्या में लोग इकट्ठा हुए थे। इसमें पास्टर द्वारा सभा संबोधित की जा रही थी। बजरंगदल के कार्यकर्ताओं को इसकी जानकारी मिलने के बाद घर के बाहर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पहुंच गए। इशके बाद जमकर हंगामा हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। पुलिस ने इस मामले में सरस्वती नगर थाने में FIR दर्ज कर ली है। दो पास्टरों को गिरफ्तार किया गया है। conversion

विहिप के जिला महामंत्री बंटी कटारे ने बताया कि कोटा क्षेत्र में आज धर्मांतरण कराने की जानकारी मिली थी। बड़ी संख्या में हिंदू लोगों को बहला- फुसला कर धर्मांतरण कराया जा रहा था। हम सभी यहां पहुंचे और इसे रोकने की कोशिश की। इस इलाके में हमेशा ये काम किया जाता है। पुलिस को इसकी सूचना दी गई थी। पुलिस सभी की जानकारी इकट्ठी कर रही है। अगर धर्मांतरण का खेल नहीं रूका तो हम आने वाले दिनों में बड़ा आंदोलन करेंगे।

धर्मांतरण के मामले को लेकर आजाद चौक सीएसपी अमन झा ने बताया कि जानकारी मिली थी कि यहां अवैध रूप से धर्मांतरण किया जा रहा है। इस दौरान बजरंग दल के कार्यकर्ता इकट्ठा हो गए। पुलिस ने यहां मौजूद लोगों को जानकारी देने के लिए पुलिस लाइन ले जाया गया है। इस मामले में FIR दर्ज की गई है।

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने धर्मांतरण के मामले को लेकर कहा कि धर्मांतरण कराने वाले सचेत हो जाएं। ये खेल अब नहीं चलेगा। धर्मांतरण करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि धर्मांतरण को लेकर पहले ही कानून बना हुआ है। उसमें संसोधन कर कठोर कानून बनाया जाएगा। धर्मांतरण करने वालों को किसी हालत में नहीं छोड़ा जाएगा।

नितिन मिश्रा

नितिन मिश्रा, द लेंस में जर्नलिस्‍ट के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 3 वर्षों का अनुभव है। रायपुर में 2023 से द सूत्र में रिपोर्टर के तौर पर काम किया है। इस दौरान क्राइम, राजनीति, नगर निगम, आंदोलन और जनहित से जुड़ी खबरें की। द सूत्र के बाद सैटेलाइट चैनल TV 24 और ASIAN NEWS में काम किया। इस दौरान नितिन मिश्रा ने विभिन्न विषयों जैसे- क्राइम, पॉलिटिकल, एजुकेशन, कल्‍चरल, स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन स्‍टोरीज, डिफेंस और ग्राउंड जीरो से रिपोर्टिंग की हैं। वर्तमान में नितिन पत्रकारिता एवं जनसंचार में Ph.D कर रहें हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now