डोंगरगढ़ में रोप-वे का केबिन टूट कर गिरा, पूर्व गृहमंत्री पैकरा सहित 6 लोग घायल

April 25, 2025 5:08 PM

डोंगरगढ़। डोंगरगढ़ में रोप-वे (Ropeway Accident at Dongargarh) का केबिन टूट गया। जब केबिन टूट कर गिरा तो उसमें पूर्व गृह मंत्री रामसेवक पैकरा, डोंगरगढ़ के मां बम्‍लेश्‍वरी मंदिर समिति के अध्‍यक्ष, भाजपा के प्रदेश महामंत्री भरत वर्मा सहित 6 लोग मौजूद थे। सभी को चोटें आईं हैं। सभी को राजनांदगांव अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रारंभिक इलाज के बाद डॉक्‍टरों ने सभी को खतरे से बाहर बताया है। रोप-वे का केबल टूटने की वजह का अभी तक पता नहीं चला है।

मिली जानकारी के अनुसार हादसा दोपहर डेढ़ बजे हुआ है। रोप वे के ऊपर से नीचे आते वक्‍त यह हादसा हुआ है। सबसे राहत की बात यह रही कि जहां केबल टूटा, वहीं रोप-वे को रुकना था। इसलिए किसी को भी गंभीर चोटें नहीं आई हैं। पूर्व गृहमंत्री पैकरा को हाथ-पांव में चोटें आई हैं। भाजपा महामंत्री वर्मा के हाथ की हड्डी टूटने की बात कही जा रही है। बाकी अन्‍य चार लोग भी घायल हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now