छत्तीसगढ़ में शादी समारोह में मासूम से दुष्कर्म, घायल बच्ची का एम्स रायपुर में चल रहा इलाज

Rape Case

रायपुर। छत्तीसगढ़ के तिल्दा-नेवरा थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक शादी समारोह के दौरान मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म (Rape Case) किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में भारी आक्रोश व्याप्त है।

मिली जानकारी के अनुसार, बच्ची अपने परिजनों के साथ अपने मामा की शादी में शामिल होने गांव आई थी। रात के समय जब बच्ची अकेली थी, तभी गांव के ही युवक राजकुमार वर्मा ने उसे उठाकर सुनसान जगह ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

घटना के बाद परिजन घायल बच्ची को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तिल्दा-नेवरा लेकर पहुंचे। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए एम्स रायपुर रेफर किया गया। फिलहाल बच्ची का इलाज रायपुर स्थित एम्स अस्पताल में चल रहा है।

मामले की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी रमाकांत तिवारी और पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी राजकुमार वर्मा को हिरासत में ले लिया।

यह भी पढ़ें: भारतमाला घोटाले में ED का एक और भाजपा नेता के घर छापा, दुर्ग में चतुर्भुज राठी निशाने पर, बिलासपुर में सराफा कारोबारी के ठिकानों पर रेड

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now