Rani Kapur Versus Priya Sachdev Kapur : सुप्रीम कोर्ट ने स्वर्गीय उद्योगपति संजय कपूर की संपत्ति को लेकर चल रहे परिवारिक विवाद में पूर्व मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ को मध्यस्थ नियुक्त कर दिया है।विवाद संजय कपूर की मां रानी कपूर और उनकी पत्नी प्रिया सचदेव कपूर के बीच है। दोनों पक्षों की सहमति के बाद सुप्रीम कोर्ट की जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस उज्जल भुयान की बेंच ने मामले को मध्यस्थता के लिए भेज दिया है।
कोर्ट ने दोनों पक्षों से अपील की है कि वे खुले मन से मध्यस्थता में शामिल हों और इस परिवारिक विवाद को सार्वजनिक या सोशल मीडिया पर न लाएं। जस्टिस पारदीवाला ने कहा, ‘यह परिवारिक विवाद है, इसे परिवार तक ही सीमित रखना चाहिए। इसे मनोरंजन का साधन नहीं बनाना चाहिए।
विवाद क्या है?
रानी कपूर ने आरोप लगाया है कि ‘RK Family Trust’ फर्जी और अवैध है। उनका कहना है कि उनके पति डॉ. सुरिंदर कपूर (सोना ग्रुप के संस्थापक) की वसीयत के अनुसार सारी संपत्ति उन्हें मिलनी चाहिए थी, लेकिन बाद में बिना उनकी जानकारी या सहमति के संपत्ति को इस ट्रस्ट में स्थानांतरित कर दिया गया।अब पूर्व CJI डीवाई चंद्रचूड़ की मध्यस्थता में यह विवाद सुलझ पाता है या नहीं, इस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।











