हसदेव की नई खदानों और वन क्षेत्र पर मंडराते खतरों पर रामगढ़ में होगा मंथन

TS Singhdeo

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने सरगुजा जिले के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व वाले रामगढ़ (Ramgarh) में आयोजित होने वाली एक महत्वपूर्ण परिचर्चा में लोगों से शामिल होने की अपील की है।

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर बताया कि 13 जून 2026 को उदयपुर (सरगुजा) स्थित रामगढ़ में हसदेव क्षेत्र में नई कोयला खदानों की स्वीकृति, रामगढ़ पर मंडराते खतरों तथा प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में खनन के नाम पर हो रहे वनों के दोहन और विस्थापन जैसे मुद्दों पर चर्चा आयोजित की जाएगी।

टीएस सिंहदेव ने अपने संदेश में कहा कि रामगढ़ केवल एक ऐतिहासिक धरोहर नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक और प्राकृतिक पहचान का प्रतीक है। ऐसे समय में जब हसदेव अरण्य में नई खदानों को मंजूरी मिलने और वन क्षेत्रों पर बढ़ते दबाव को लेकर चिंताएं व्यक्त की जा रही हैं, तब इन मुद्दों पर व्यापक जनचर्चा जरूरी हो गई है।

आयोजकों के अनुसार परिचर्चा में हसदेव क्षेत्र में प्रस्तावित नई खदानों के पर्यावरणीय प्रभाव, रामगढ़ क्षेत्र के संरक्षण, वनों के क्षरण तथा आदिवासी और ग्रामीण समुदायों के विस्थापन जैसे विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ताओं, पर्यावरणविदों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों की भागीदारी अपेक्षित है।

रामगढ़ संरक्षण एवं संवर्धन समिति के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम के जरिए पर्यावरण संरक्षण और सांस्कृतिक विरासत को बचाने के मुद्दे पर जनजागरण का प्रयास किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: CM सचिवालय में प्रमुख सचिव और सभी सचिवों के कार्यों का बंटवारा, पहली बार संभागवार नोडल अधिकारी नियुक्त

दानिश अनवर

दानिश अनवर, द लेंस में जर्नलिस्‍ट के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 14 वर्षों का अनुभव है। द लेंस से पहले दैनिक भास्‍कर में इन्‍वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग टीम में सीनियर रिपोर्टर, नवभारत में क्राइम रिपोर्टर, नईदुनिया में स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट और पत्रिका अखबार में रिपोर्टर के तौर पर 10 साल काम किया। इन सभी अखबारों में दानिश अनवर ने विभिन्न विषयों जैसे- क्राइम, पॉलिटिकल, एजुकेशन, स्‍पोर्ट्स, कल्‍चरल और स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन स्‍टोरीज कवर की हैं। दानिश को प्रिंट का अच्‍छा अनुभव है। वह सेंट्रल इंडिया के कई शहरों में काम कर चुके हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories