नेशनल ब्यूरो,नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया पर छिड़े विवादों के बीच कंटेंट क्रिएटर और पत्रकारों को नसीहत दी है। उन्होंने X पर लिखा है कि आज जिम्मेदारी से भरी पत्रकारिता की आवश्यकता है। Rajnath’s advice to journalists
वो लिखते हैं ‘आज के डिजिटल एज में, जब हर व्यक्ति के हाथ में मोबाइल है, और हर कोई किसी न किसी रूप में कंटेंट क्रिएटर बन चुका है, तब मीडिया की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है। उन्हें यह समझना होगा, कि सेंसेशनऔर टीआरपी के चक्कर में, अगर राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े संवेदनशील मुद्दों को, गलत तरीके से प्रस्तुत किया गया, तो उसका प्रभाव बहुत दूर तक जा सकता है। ऐसे दौर में जिम्मेदारी से भरी पत्रकारिता की आवश्यकता है।’
उन्होंने आगे लिखा है कि आपकी भाषा, आपका टोन और आपका नैरेटिव समाज में एकता को मजबूत करे न कि विभाजन को बढ़ावा दे। एक नेशन बिल्डर के रूप में, आप अपनी भूमिका को पहचाने तभी जाकर, लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में, मीडिया की सार्थकता सिद्ध होगी।











