मोहन तिवारी रायपुर प्रेस क्लब के नए अध्यक्ष, गौरव बने महासचिव

रायपुर प्रेस क्लब के बहुप्रतीक्षित चुनावों की मतगणना पूरी कर ली गई और नतीजे सामने आ गए हैं। अध्यक्ष पद की दौड़ में मोहन तिवारी ने बाज़ी मारी। उनके साथ गौरव शर्मा महासचिव और दिलीप साहू उपाध्यक्ष चुने गए हैं।

कोषाध्यक्ष की कुर्सी पर दिनेश यदु ने जीत पक्की कर ली। अध्यक्ष, महासचिव और कोषाध्यक्ष संगवारी पैनल से हैं। संयुक्त सचिव के दोनों पदों का परिणाम भी घोषित किया गया, जिसमें कड़ी टक्कर के बाद निवेदिता साहू और भूपेश जांगड़े ने जीत दर्ज की।

इस बार कुल 647 सदस्यों ने अपने मतदान अधिकार का प्रयोग किया। मतदान का पूरा क्रम शांतिपूर्ण रहा और सुबह से ही पत्रकारों की बड़ी संख्या मतदान केंद्र पर पहुंचती रही।

चुनाव में छह प्रमुख पदों अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, कोषाध्यक्ष, संयुक्त सचिव और सह सचिव के लिए कुल 37 उम्मीदवार मैदान में थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories