कलेक्ट्रेट परिसर में गिरी छत, गनीमत रही नीचे कोई नहीं था

September 28, 2025 2:44 PM
Raipur Collectorate office accident

रायपुर। राजधानी के कलेक्ट्रेट परिसर में रविवार तड़के एक बड़ा हादसा टल गया। सुबह लगभग 4 बजे कक्ष नंबर 8 की छत अचानक ढह गई, जिसके मलबे में कई महत्वपूर्ण सरकारी दस्तावेज दब गए। शुक्र है कि यह घटना भोर में हुई, जब कमरा खाली था, वरना बड़ा नुकसान हो सकता था।

जानकारी के मुताबिक, रायपुर कलेक्ट्रेट की इमारत लंबे समय से रखरखाव के अभाव में जर्जर हो चुकी है। इस वजह से यहां काम करने वाले कर्मचारियों और आने-जाने वाली जनता की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

यह कमरा रिकॉर्ड रूम के तौर पर इस्तेमाल होता था। हाल ही में यहां काम करने वाले कर्मचारियों को दूसरी जगह स्थानांतरित किया गया था, जिसके कारण हादसे के समय कमरा खाली था। अगर कर्मचारी मौजूद होते, तो स्थिति गंभीर हो सकती थी।

बताया जाता है कि महिला कर्मचारी अक्सर इस कमरे में दोपहर का भोजन करती थीं। छत गिरने से कमरे में रखे कई जरूरी दस्तावेज मलबे और धूल में दब गए।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now