राहुल गांधी पाकिस्तान के हमले में अनाथ हुए बच्चों को लेंगे ‘गोद’, बुधवार को पहली किस्त

July 30, 2025 12:09 AM
Rahul Gandhi

नई दिल्ली। मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने कहा है कि वह उन 22 बच्चों की शिक्षा का खर्च उठाएंगे, जिन्होंने भारत-पाकिस्तान के बीच सैन्य तनाव के दौरान अपने माता-पिता को खो दिया है। यह सारे बच्चे पूंछ जिले से हैं।

जम्मू और कश्मीर कांग्रेस,के कार्यवाहक अध्यक्ष तारिक अहमद कर्रा के अनुसार राहुल गांधी बच्चों के स्नातक होने तक उनकी शिक्षा का खर्च उठाएंगे। उन्होंने द लेंस को बताया कि मई महीने में पाकिस्तान द्वारा किए गए हमलों में 27 नागरिक मारे गए और 70 से अधिक घायल हुए। पुंछ में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ जहां 16 लोगों की जान चली गई। इन हमलों में कई बच्चे अनाथ हो गए। राहुल गांधी ने मई में पुंछ का दौरा किया था। इस अवसर पर, उन्होंने स्थानीय कांग्रेस नेताओं से प्रभावित बच्चों की सूची तैयार करने को कहा।

कर्रा ने बताया कि सूची तैयार होने के बाद दस्तावेजों की मदद से सूची का सत्यापन किया गया और इन 22 बच्चों का चयन किया गया। गौरतलब है कि राहुल ने पूंछ दौरे के दौरान, राहुल गांधी क्राइस्ट पब्लिक स्कूल भी गए, जहाँ हमले के शिकार हुए 12 वर्षीय जुड़वां भाई-बहन अरीबा फातिमा और ज़ैन अली पढ़ रहे थे।

कर्रा ने याद दिलाया कि राहुल ने बच्चों से बात करते हुए कहा था कि मैं भी तुम्हारे दुःख में बराबर का भागीदार हूँ। लेकिन अब तुम्हें हिम्मत के साथ आगे बढ़ना है, खूब पढ़ाई करनी है और अपना जीवन बेहतर बनाना है।”

यह सभी घटनाएँ पहलगाम हमले के बाद 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर के दौरान हुई थी। उस दौरान पाकिस्तान ने सीमा पार से भारी गोलीबारी की थी। गोलाबारी के कारण स्थानीय लोगों को अपने घर छोड़कर सरकारी राहत शिविरों में शरण लेनी पड़ी, लेकिन कई लोग जिनमें बच्चे भी थे मारे गए।

यह भी पढ़ें: मोदी ने ट्रंप का नाम नहीं लिया, कहा – दुनिया के किसी नेता ने जंग नहीं रुकवाई

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now