पीएमओ कार्यालय अब कहलायेगा ‘सेवा तीर्थ’, राज्यों के राजभवन अब हो जाएंगे ‘लोकभवन’

December 2, 2025 6:10 PM
Prime Minister's Office to be called 'Seva Teerth

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने मंगलवार 2 दिसंबर को ब्रिटिश काल की याद दिलाने वाले नामों को बदलने का एक और बड़ा कदम उठाया है। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) का नाम अब आधिकारिक रूप से ‘सेवा तीर्थ’ (Prime Minister’s Office to be called ‘Seva Teerth) कर दिया गया है। इसी क्रम में केंद्रीय सचिवालय को ‘कर्तव्य भवन’ नाम दिया गया है। सरकार का कहना है कि ये बदलाव औपनिवेशिक मानसिकता से मुक्ति और भारतीय मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे हैं।

सभी राजभवनों का नाम अब ‘लोकभवन’

गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को निर्देश दिया है कि ‘राजभवन’ शब्द को हटाकर ‘लोकभवन’ और गवर्नर के निवास को ‘लोक निवास’ किया जाए। मंत्रालय ने पिछले साल राष्ट्रपति भवन में हुई राज्यपालों की कॉन्फ्रेंस का हवाला देते हुए कहा कि ‘राजभवन’ नाम ब्रिटिश दौर की गुलामी की याद दिलाता है। निर्देश जारी होने के बाद तेजी से काम शुरू हो गया है। पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम, उत्तराखंड, ओडिशा, गुजरात, त्रिपुरा और अब राजस्थान ने अपने राजभवन का नाम बदलकर ‘लोकभवन’ कर दिया है। वहीं केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में ‘राज निवास’ को ‘लोक निवास’ नाम दे दिया गया है। बाकी राज्य भी जल्द ही इस बदलाव को पूरा कर लेंगे।

औपनिवेशिक निशानियों को मिटाने का सिलसिला जारी

मोदी सरकार पिछले कई सालों से ब्रिटिश काल के नाम और प्रतीकों हटाने में जुटी है। पहले राजपथ को कर्तव्य पथ, लोक कल्याण मार्ग (पहले रेस कोर्स रोड) और अब सेवा तीर्थ जैसे नाम दिए जा चुके हैं। सरकारी वेबसाइटें अब पहले हिंदी में खुलती हैं हालांकि अंग्रेजी का ऑप्शन भी दिया जाता है। बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी में बैंड अब ‘एबाइड विद मी’ जैसे इंग्लिश गाने नहीं बजाए जाते हैं। सरकार का मानना है कि ये छोटे-छोटे कदम मिलकर देश को उसकी सांस्कृतिक पहचान वापस दिला रहे हैं।

पूनम ऋतु सेन

पूनम ऋतु सेन युवा पत्रकार हैं, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बीटेक करने के बाद लिखने,पढ़ने और समाज के अनछुए पहलुओं के बारे में जानने की उत्सुकता पत्रकारिता की ओर खींच लाई। विगत 5 वर्षों से वीमेन, एजुकेशन, पॉलिटिकल, लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लगातार खबर कर रहीं हैं और सेन्ट्रल इण्डिया के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अलग-अलग पदों पर काम किया है। द लेंस में बतौर जर्नलिस्ट कुछ नया सीखने के उद्देश्य से फरवरी 2025 से सच की तलाश का सफर शुरू किया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now