20 नवंबर को छत्तीसगढ़ आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, जनजातीय गौरव दिवस समारोह में होंगी शामिल

November 5, 2025 1:16 PM
Appointment of Governor and LG

रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) आगामी 20 नवंबर 2025 को छत्तीसगढ़ प्रवास पर आएंगी। वे इस दौरान अंबिकापुर में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस के राज्य स्तरीय मुख्य समारोह में शामिल होंगी। राष्ट्रपति के आगमन को लेकर प्रदेश सरकार ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। आयोजन की निगरानी राज्य के मंत्री स्तर पर की जा रही है।

यह समारोह भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऐलान के बाद 15 नवंबर को देशभर में बिरसा मुंडा जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस वर्ष छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में यह आयोजन बड़े पैमाने पर और दो दिवसीय कार्यक्रम के रूप में होगा।

19 और 20 नवंबर को अंबिकापुर के पीजी कॉलेज मैदान में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, जनजातीय कला प्रदर्शनी और विभिन्न योजनाओं के प्रदर्शन के साथ-साथ राज्य के जनजातीय समुदायों की भागीदारी रहेगी।

राष्ट्रपति मुर्मू 20 नवंबर को इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और राज्य के वरिष्ठ मंत्री भी उपस्थित रहेंगे। प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्थाओं की समीक्षा शुरू कर दी है।

अधिकारियों का कहना है कि यह आयोजन न केवल जनजातीय गौरव का प्रतीक होगा, बल्कि प्रदेश की सांस्कृतिक विविधता को भी प्रदर्शित करेगा।

यह भी पढ़ें : ‘संविधान की किताब का करते हैं दिखावा…’, छत्तीसगढ़ के राज्योत्सव से पीएम मोदी ने किस पर साधा निशाना?

दानिश अनवर

दानिश अनवर, द लेंस में जर्नलिस्‍ट के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 14 वर्षों का अनुभव है। 2022 से दैनिक भास्‍कर में इन्‍वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग टीम में सीनियर रिपोर्टर के तौर पर काम किया है। इस दौरान स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन खबरें लिखीं। दैनिक भास्‍कर से पहले नवभारत, नईदुनिया, पत्रिका अखबार में 10 साल काम किया। इन सभी अखबारों में दानिश अनवर ने विभिन्न विषयों जैसे- क्राइम, पॉलिटिकल, एजुकेशन, स्‍पोर्ट्स, कल्‍चरल और स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन स्‍टोरीज कवर की हैं। दानिश को प्रिंट का अच्‍छा अनुभव है। वह सेंट्रल इंडिया के कई शहरों में काम कर चुके हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now