[
The Lens
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Latest News
जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के मुख्य अमित बघेल को पुलिस ने घोषित किया भगोड़ा, 5 हजार का ईनाम रखा
Delhi car blast : लाल किले के पास कार धमाका, 13 की मौत, देश के प्रमुख शहरों में हाई अलर्ट, अमित शाह बिहार से दिल्‍ली पहुंचे
असम में बहुविवाह पर बैन, कैबिनेट में नया विधेयक पास
बिहार चुनाव: महिलाओं की भागीदारी और चुनाव आयोग पर उठे सवाल
जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम को ध्वस्त कर स्पोर्ट्स सिटी बनाएगी सरकार
तेजस्वी ने चुनाव आयोग से पूछा… कितने पुरुष और महिला मतदाताओं ने वोट डाले?  
ट्रंप के भाषण से छेड़छाड़ मामले में बीबीसी के दो शीर्ष अधिकारियों का इस्‍तीफा
टोल वसूली से आ रहे अरबों रुपये सड़क सुरक्षा पर खर्च क्‍यों नहीं, फलौदी सड़क हादसे पर सुप्रीम कोर्ट सख्‍त   
कौन जीतेगा बुकर प्राइज 2025, लंदन में आज रात विजेता का ऐलान, भारतीय मूल की किरण देसाई भी दावेदार
दिल्ली-एनसीआर में सांसों में घुलती जहरीली हवा, AQI 400 पार, हो सकता है GRAP-3 लागू
Font ResizerAa
The LensThe Lens
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
  • वीडियो
Search
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Follow US
© 2025 Rushvi Media LLP. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़

‘संविधान की किताब का करते हैं दिखावा…’, छत्तीसगढ़ के राज्योत्सव से पीएम मोदी ने किस पर साधा निशाना ?

दानिश अनवर
दानिश अनवर
Byदानिश अनवर
Journalist
दानिश अनवर, द लेंस में जर्नलिस्‍ट के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 13 वर्षों का अनुभव है। 2022 से दैनिक भास्‍कर...
Follow:
- Journalist
Published: November 1, 2025 9:46 AM
Last updated: November 2, 2025 9:00 PM
Share
डिजिटल ट्राइबल म्यूजियम का लोकार्पण करने के बाद अवलोकन करते पीएम मोदी
SHARE

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के स्थापना दिवस पर राज्य के रजत जयंती समारोह का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उल्लेख किया कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने इस राज्य की नींव रखी थी, जबकि वर्तमान में मोदी जी इसे नई ऊंचाइयों पर ले जा रहे हैं।

खबर में खास
पीएम मोदी का छत्तीसगढ़वासियों को जय जोहारमोदी बोले – 11 साल में 4 करोड़ गरीबों को पक्के घर दिए गएबस्तर जैसे इलाके में डर का नहीं बल्कि जश्न का माहौल : PMPM ने कहा – अब लाल झंडे की जगह हमारा तिरंगा शान से लहरा रहापहले डॉक्टरों और टीचरों को बम से उड़ा दिया जाता था : मोदीदेश की एक बड़ी आदिवासी आबादी छत्तीसगढ़ में रहती है : PMजहां बिजली नहीं आती थी, वहां आज इंटरनेट तक पहुंचा : PMपीएम बोले – छत्तीसगढ़ के विकास का श्रेय रमन सिंह को जाता है, आज विधानसभा अध्यक्ष के तौर पर अपना मार्गदर्शन दे रहेछत्तीसगढ़ विकास की ऊंचाइयों को छुएगा : पीएमराज्योत्सव स्थल पहुंचे मोदी, 5 दिन के उत्सव का किया उद्घाटन प्रदर्शनी का अवलोकन भी कियाराज्योत्सव स्थल रवाना PM मोदी, उद्घाटन कर दिल्ली हो जाएंगे रवानापीएम मोदी ने ट्राइबल म्यूजियम किया उद्घाटनपीएम मोदी ने डॉ. रमन की मुक्त कंठ से की सराहनाविधानसभा के नए भवन पहुंचे मोदी, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का किया अनावरणब्रह्मकुमारीज सेंटर में PM ने कहा – विकसित भारत बनाने में बड़ी भूमिकाब्रह्मकुमारीज के शांति शिखर का उद्घाटन करने पहुंचेे PMसत्य साईं अस्पताल पहुंचे पीएम, बच्चों से बात कीतीजन बाई और विनोद कुमार शुक्ल की सेहत की अपडेट लीरायपुर पहुंचने से पहले स्थापना दिवस की दी बधाईएयरपोर्ट से सत्य साईं अस्पताल वाले मार्ग पर स्वागत, रोड शो

पीएम मोदी ने कहा कि हमारा छत्तीसगढ़ नक्सलवाद और माओवाद से मुक्त हो रहा है। नक्सलवाद की वजह से अपने 50-55 साल तक जो कुछ झेला वो पीड़ादायक है। कुछ लोग संविधान की किताब का दिखावा करते हैं। सामाजिक न्याय के नाम पर घड़ियाली आंसू बहाते हैं। उन्होंने दशकों तक आप लोगों के साथ अन्याय किया है।

समारोह से ठीक पहले प्रधानमंत्री ने नए विधानसभा भवन तथा आदिवासी संग्रहालय का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि यह दिन उनके लिए सुनहरी शुरुआत का प्रतीक है और छत्तीसगढ़ से उनका गहरा भावनात्मक लगाव है। यहां लंबे समय तक सेवा करने का अनुभव प्राप्त किया और इस मिट्टी से जीवन के कई सबक सीखे।

पीएम मोदी का छत्तीसगढ़वासियों को जय जोहार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस के मौके पर रजत महोत्सव का उद्घाटन किया। मोदी ने PM आवास योजना के 5 हितग्राहियों को चाबियां सौंपी। PM मोदी ने छत्तीसगढ़ी में भाषण की शुरुआत की। मोदी ने कहा कि जम्मो भाई-बहनी, लइका, सियान मन ल हाथ जोड़ के जय जोहर।

इस दौरान मोदी ने कहा कि आज छत्तीसगढ़ नक्सलवाद के आतंक से मुक्त हो रहा है। लाल झंडे की जगह शान से तिरंगा लहरा रहा है। राहुल गांधी का नाम लिए बिना उन्होंने कहा – कुछ लोग संविधान की किताब हाथ में रखकर दिखावा करते हैं। सामाजिक न्याय के नाम पर घड़ियाली आंसू बहाते हैं। उन्होंने दशकों तक आपके साथ अन्याय किया।

मोदी ने कहा कि हमारी सरकार ने गरीब की दवाई, गरीब की कमाई, गरीब की पढ़ाई, गरीब की सिंचाई सुविधा पर बहुत फोकस किया। आज छत्तीसगढ़ को भी लोकतंत्र का नया मंदिर, नई विधानसभा मिल रही है। यहां आने से पहले मुझे एक जनजातीय संग्रहालय को देने का अवसर मिला।

मोदी बोले – 11 साल में 4 करोड़ गरीबों को पक्के घर दिए गए

मोदी ने कहा कि हमारी सरकार ने हर गरीब को पक्का घर देने का संकल्प लिया है। बीते 11 साल में 4 करोड़ गरीबों को पक्के घर दिए गए। अब हम तीन करोड़ और नए घर बनाने का संकल्प लेकर चल रहे। 3 लाख 50 हजार से अधिक परिवार अपने नए घर में गृह प्रवेश कर रहे हैं।

मोदी ने कहा कि करीब 3 लाख परिवारों को 1200 करोड़ रुपए की किस्त भी जारी की गई। यह दिखता है कि छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार गरीबों को घर देने के लिए कितनी गंभीरता से काम कर रही। इसी विश्वास के साथ मैं एक बार फिर छत्तीसगढ़ के हर भाई-बहन को बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं। भारत माता की जय।

बस्तर जैसे इलाके में डर का नहीं बल्कि जश्न का माहौल : PM

मोदी ने कहा कि आज बस्तर जैसे इलाके में डर का नहीं बल्कि जश्न का माहौल है। वहां बस्तर पण्डुम और बस्तर ओलिम्पिक जैसे आयोजन हो रहे हैं। आप कल्पना कर सकते हैं कि जब हम नक्सलवाद जैसी चुनौती के साथ पिछले 25 वर्षों में इतना आगे बढ़े हैं, तो इस चुनौती से निपटने के बाद हमारी गति कितनी तेज हो जाएगी।

मोदी ने कहा कि आने वाला साल छत्तीसगढ़ के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। हमें विकसित भारत बनाना है, इसके लिए छत्तीसगढ़ का विकसित होना बहुत जरूरी है। मैं छत्तीसगढ़ के युवाओं से कहूंगा कि यह आपका समय है। ऐसा कोई लक्ष्य नहीं है जिसे आप हासिल नहीं कर सकते।

मोदी ने कहा कि मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि मोदी की गारंटी है कि मोदी हर कदम, हर संकल्प के साथ खड़े हैं। हम सब मिलकर छत्तीसगढ़ को आगे बढ़ाएंगे और देश को आगे बढ़ाएंगे।

PM ने कहा – अब लाल झंडे की जगह हमारा तिरंगा शान से लहरा रहा

पीएम मोदी ने कहा कि नक्सलियों ने बंदूक और हथियार छोड़कर देश के संविधान को स्वीकार किया है। माओवादी आतंक के खात्मे ने नामुमकिन को मुमकिन कर दिखाया है, जहां कभी बम और बंदूकों का खौफ था, वहां हालात बदल गए हैं।

मोदी ने कहा कि बीजापुर के टिकपल्ली गांव को 7 दशक बाद पहली बार बिजली मिली है। आजादी के बाद पहली बार अबूझमाड़ के रिकायवा गांव में स्कूल बनाने का काम शुरू हो गया है। जिस गांव को कभी आतंक का गढ़ कहा जाता था, आज वहां विकास की बयार बह रही है। अब लाल झंडे की जगह हमारा तिरंगा शान से लहरा रहा है।मोदी बोले- अब लाल झंडे की जगह हमारा तिरंगा शान से लहरा रहा
पीएम मोदी ने कहा कि नक्सलियों ने बंदूक और हथियार छोड़कर देश के संविधान को स्वीकार किया है। माओवादी आतंक के खात्मे ने नामुमकिन को मुमकिन कर दिखाया है, जहां कभी बम और बंदूकों का खौफ था, वहां हालात बदल गए हैं।

मोदी ने कहा कि बीजापुर के टिकपल्ली गांव को 7 दशक बाद पहली बार बिजली मिली है। आजादी के बाद पहली बार अबूझमाड़ के रिकायवा गांव में स्कूल बनाने का काम शुरू हो गया है। जिस गांव को कभी आतंक का गढ़ कहा जाता था, आज वहां विकास की बयार बह रही है। अब लाल झंडे की जगह हमारा तिरंगा शान से लहरा रहा है।मोदी बोले- माता बहनों को अपने बच्चों के लिए रोते बिलखते नहीं छोड़ सकता।

मोदी ने कहा कि मैं लाखों माता बहनों को अपने बच्चों के लिए रोते बिलखते नहीं छोड़ सकता। जब आपने हमें अवसर दिया तो हमने भारत को माओवादी आतंक से मुक्ति दिलाने का संकल्प लिया। आज इसके नतीजे देश देख रहा है।

11 साल पहले देश के सवा 100 जिले माओवादी आतंक के चपेट में थे।अब सवा 100 जिलों में से सिर्फ तीन जिले ही बचे हैं, जहां माओवादी आतंक का आज भी थोड़ा रुबाब चलाने की कोशिश हो रही है।मोदी बोले- पहले डॉक्टरों और टीचरों को बम से उड़ा दिया जाता था
पीएम मोदी ने कहा कि नक्सलियों के कारण सड़कों से आदिवासी वंचित रहे। बच्चों को स्कूल नहीं मिले। बीमारों को अस्पताल नहीं मिले। लोगों को बम से उड़ा देते थे। डॉक्टरों और टीचरों को बम से उड़ा दिया जाता था।

मोदी ने कहा कि दशकों तक देश में शासन करने वाले आप लोगों को आपके हाल पर छोड़कर, एयर कंडीशन कमरों पर बैठकर अपने जीवन का आनंद लेते थे। मोदी अपने आदिवासी भाई बहनों को हिंसा के खेल में बर्बाद होने के लिए नहीं छोड़ सकता।

पहले डॉक्टरों और टीचरों को बम से उड़ा दिया जाता था : मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि नक्सलियों के कारण सड़कों से आदिवासी वंचित रहे। बच्चों को स्कूल नहीं मिले। बीमारों को अस्पताल नहीं मिले। लोगों को बम से उड़ा देते थे। डॉक्टरों और टीचरों को बम से उड़ा दिया जाता था।

मोदी ने कहा कि दशकों तक देश में शासन करने वाले आप लोगों को आपके हाल पर छोड़कर, एयर कंडीशन कमरों पर बैठकर अपने जीवन का आनंद लेते थे। मोदी अपने आदिवासी भाई बहनों को हिंसा के खेल में बर्बाद होने के लिए नहीं छोड़ सकता।

देश की एक बड़ी आदिवासी आबादी छत्तीसगढ़ में रहती है : PM

मोदी ने कहा कि देश की एक बड़ी आदिवासी आबादी छत्तीसगढ़ में रहती है। यह एक आदिवासी समाज है जिसका गौरवशाली इतिहास है। उनका योगदान भारत के लिए रहा है। देश को उनके योगदान को जानना चाहिए, इसलिए हम काम कर रहे हैं। आज देश को शहीद वीर नारायण सिंह आदिवासी स्वतंत्रता संग्राम संग्रहालय मिल गया।

मोदी ने कहा कि इसमें आजादी से पहले 150 साल से ज्यादा समय तक आदिवासी समाज के संघर्ष के इतिहास को दर्शाया गया है। हमारे आदिवासी स्वतंत्रता सेनानियों ने कैसे आजादी की लड़ाई लड़ी। यह संग्रहालय भावी पीढ़ियों को प्रेरणा देता रहेगा।

जहां बिजली नहीं आती थी, वहां आज इंटरनेट तक पहुंचा : PM

मोदी ने कहा कि छत्तीसगढ़ के लोगों का जीवन आसान बने। आप की जीवन से मुश्किलें कम हो, इसके लिए सरकार काम कर रही है। जहां बिजली नहीं आती थी, वहां आज इंटरनेट तक पहुंच चुका है। कुछ परिवारों के लिए गैस सिलेंडर सपना होता था। अमीर के घर सिलेंडर आता था, तो गरीबों को लगता था कि मेरे घर यह कम आएगा। गैस कनेक्शन आज घर घर तक पहुंच गया है। अब पाइप के जरिए घर-घर तक सस्ती गैस पहुंचाने का संकल्प लिया है।

पीएम बोले – छत्तीसगढ़ के विकास का श्रेय रमन सिंह को जाता है, आज विधानसभा अध्यक्ष के तौर पर अपना मार्गदर्शन दे रहे

पीएम मोदी ने कहा कि रमन सिंह आज विधानसभा अध्यक्ष के तौर पर अपना मार्गदर्शन दे रहे हैं। साय सरकार तेज गति से छग को विकास की ओर ले जा रही है। आज मैं बहुत बहुत पुराने चेहरे देख रहा था। आप भी मुझे जानते हैं। साथियों मैंने गरीबी को बहुत करीब से देखा है। मैं जानता हूं कि गरीब की चिंता और बेबसी क्या होती है।

पीएम मोदी ने कहा कि जब राज्य के सामने अनेक चुनौतियां थी। मुझे खुशी है कि आज वह विधानसभा के अध्यक्ष के तौर पर अपना मार्गदर्शन दे रहे हैं। विष्णुदेव साय की सरकार छत्तीसगढ़ के विकास को तेज गति से आगे ले जा रहे।

पीएम मोदी ने कहा कि जब छत्तीसगढ़ बना था, तब गांवों तक पहुंचना मुश्किल था। गांवों में सड़कें नहीं थी। आज 40 हजार किलो मीटर तक सड़कों का नेटवर्क पहुंच चुका है। 11 साल में छत्तीसगढ़ में नेशनल हाईवे का विस्तार हुआ है। नए नए एक्सप्रेस-वे बन रहे हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि रायपुर से बिलासपुर पहुंचने में पहले बहुत समय लगते हैं। अब यह समय कम हो गया है। छत्तीसगढ़ कभी सिर्फ कच्चे माल के लिए जाना जाता था। आज इंडस्ट्रियल के लिए भी जाना जाता है। डॉक्टर रमन सिंह को श्रेय जाता है। विकास के लिए।

छत्तीसगढ़ विकास की ऊंचाइयों को छुएगा : पीएम

पीएम मोदी ने कहा कि नई रोशनी दिख रही है। यही रोशनी आपके भाग्य का निर्माण करने वाली है। साथियों, 25 साल पहले अटल जी की सरकार ने आपको छत्तीसगढ़ सौंपा था। यह भी संकल्प लिया गया कि छत्तीसगढ़ विकास की ऊंचाइयों को छुएगा।

छत्तीसगढ़ के आप सभी भाइयों-बहनों ने मिलकर अनेक उपलब्धियां हासिल की हैं। जो बीज 25 साल पहले बोया गया था। आज यह विकास का वृक्ष बन गया है। आज भी छत्तीसगढ़ को लोकतंत्र का नया मंदिर, नई विधानसभा मिल रही है।

विधानसभा के नए भवन के सदन में सदस्यों का अभिवादन स्वीकारते प्रधानमंत्री मोदी।

विधानसभा के नए भवन को सौर ऊर्जा से संचालित करने की योजना है। इसके अलावा रेन वॉटर हार्वेस्टिंग का भी सिस्टम है। इस भवन को ग्रीन बिल्डिंग अवधारणा के तहत बनाया गया है।

विधानसभा के लोकार्पण के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा के लिए आज का दिन एक स्वर्णिम शुरुआत का दिन है और मेरे लिए व्यक्तिगत तौर पर ये बहुत सुखद और अहम दिन है। मेरा पिछले कई दशकों से इस भूमि से बहुत आत्मीय नाता रहा है। एक कार्यकर्ता के रूप में मैंने छत्तीसगढ़ में बहुत समय बिताया। यहां से मुझे बहुत कुछ सीखने को मिला। मेरे जीवन को गढ़ने में यहां के लोगों को बहुत योगदान रहा है। मैं छत्तीसगढ़ के हर परिवर्तन का साक्षी रहा हूं। आज जब छत्तीसगढ़ 25 वर्षों की यात्रा पर पहुंचा है तो मुझे इस यात्रा में भी सहभागी बनने का अवसर मिला है। मुझे छत्तीसगढ़ की विधानसभा के नए भवन का लोकार्पण करने का अवसर मिला है।

छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान प्रधानमंत्री नवा रायपुर में 6 अलग-अलग कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान प्रधानमंत्री नवा रायपुर में 6 अलग-अलग कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।

सबसे पहले वे सत्य साईं अस्पताल में जन्मजात हृदय रोग वाले 2500 बच्चों से ‘दिल की बात’ की। इसके बाद वे ब्रह्मकुमारीज के शांति शिखर का उद्घाटन किया। इसके बाद विधानसभा भवन में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण किया। इसके बाद विधानसभा के नए भवन का लोकार्पण किया।

प्रधानमंत्री की सुरक्षा का जिम्मा एसपीजी के आईजी नवनीत मेहता संभाल रहे हैं।

पीएम मोदी रायपुर एयरपोर्ट पहुंचे तो एयरपोर्ट पर उनके स्वागत के लिए दोनों उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा, केंद्रीय मंत्री तोखन साहू, छत्तीसगढ़ सरकार के सभी कैबिनेट मंत्री, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल भी मौजूद थे।

इस दौरान पीएम ने सबसे पहले पद्म विभुषण तीजन बाई के परिजनों से उनके सेहत का हाल जाना। इसके बाद साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल से फोन पर बात की।

एयरपोर्ट मार्ग पर बच्चे पीएम मोदी का स्वागत करते हुए।
1 week agoNovember 1, 2025 3:19 PM

राज्योत्सव स्थल पहुंचे मोदी, 5 दिन के उत्सव का किया उद्घाटन प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया

छत्तीसगढ़ प्रवास में आए प्रधानमंत्श्री नरेंद्र मोदी आखिरी कार्यक्रम में शिरकत कर रहे हैं। पीएम मोदी राज्योत्सव स्थल पहुंचे हैं। यहां अलग-अलग विभागों की लगी प्रदर्शनी का अवलोकन कर रहे हैं। 5 दिन के उत्सव का उद्घाटन किया है। इस दौरान पीएम करीब 14 हजार करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास भी करेंगे। ये परियोजनाएं सड़क, ऊर्जा, स्वास्थ्य, आवास, गैस पाइपलाइन और औद्योगिक क्षेत्रों को मजबूत करेंगी, जो राज्य के ग्रामीण और आदिवासी इलाकों में विकास की नई गति लाएंगी।

1 week agoNovember 1, 2025 2:29 PM

राज्योत्सव स्थल रवाना PM मोदी, उद्घाटन कर दिल्ली हो जाएंगे रवाना

देश के पहले डिजिटल ट्राइबल म्यूजियम का लाेकार्पण और अवलाेकन करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छत्तीसगढ़ प्रवास के आखिरी कार्यक्रम में शामिल होने राज्योत्सव स्थल रवाना हो गए हैं। यहां वे पांच दिनों तक चलने वाले राज्योत्सव समारोह का उद्घाटन करेंगे। यहां सभा को संबोधित करेंगे और फिर दिल्ली रवाना हो जाएंगे।

1 week agoNovember 1, 2025 2:12 PM

पीएम मोदी ने ट्राइबल म्यूजियम किया उद्घाटन

नए विधानसभा भवन के उद्घाटन के बाद पीएम मोदी ट्राइबल म्यूजियम का लोकार्पण किया। उद्घाटन के बाद म्यूजियम का अवलोकन कर रहे हैं। नवा रायपुर में देश का पहला डिजिटल ट्राइबल म्यूजियम बनाया गया है। शहीद वीर नारायण सिंह स्मारक सह आदिवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संग्रहालय आदिवासी शौर्य की कहानी बताएगा। 9.75 एकड़ में बने इस संग्रहालय को बनने में करीब 3 साल 5 महीने का समय लगा है। डिजिटल म्यूजियम के निर्माण में लगभग 50 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं। म्यूजियम में छोटी-बड़ी सब मिलाकर लगभग 40 से ज्यादा LED लगी हैं।

1 week agoNovember 1, 2025 2:11 PM

पीएम मोदी ने डॉ. रमन की मुक्त कंठ से की सराहना

PM Modi

विधानसभा के नए भवन के लोकार्पण के मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा के लिए आज का दिन एक स्वर्णिम शुरुआत का दिन है और मेरे लिए व्यक्तिगत तौर पर ये बहुत सुखद और अहम दिन है। मेरा पिछले कई दशकों से इस भूमि से बहुत आत्मीय नाता रहा है। एक कार्यकर्ता के रूप में मैंने छत्तीसगढ़ में बहुत समय बिताया। यहां से मुझे बहुत कुछ सीखने को मिला। मेरे जीवन को गढ़ने में यहां के लोगों को बहुत योगदान रहा है। मैं छत्तीसगढ़ के हर परिवर्तन का साक्षी रहा हूं। आज जब छत्तीसगढ़ 25 वर्षों की यात्रा पर पहुंचा है तो मुझे इस यात्रा में भी सहभागी बनने का अवसर मिला है। मुझे छत्तीसगढ़ की विधानसभा के नए भवन का लोकार्पण करने का अवसर मिला है।

मोदी ने कहा 2025 का यह वर्ष भारतीय गणतंत्र का अमृत वर्ष भी है। ऐसे में आज इस ऐतिहासिक अवसर पर मैं इस अंचल से संविधान सभा के सदस्य रहे रविशंकर शुक्ल, ठाकुर छेदी लाल, घनश्याम सिंह गुप्त, किशोरी मोहन त्रिपाठी, राम प्रसाद पोटाई और रघु राज सिंह का स्मरण करते हुए उन्हें अपनी श्रद्धांजलि देता है। तब का यह क्षेत्र काफी पिछड़ा था, लेकिन इन विभूतियों ने बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के नेतृत्व में अहम भूमिका निभाई।

मोदी ने आगे कहा, ‘आज जब हम इस भव्य विधानसभा भवन का लोकार्पण कर रहे हैं, यह सिर्फ एक इमारत नहीं, बल्कि 25 वर्षों के जनसंघर्ष का प्रतीक है। इस गौरवशाली क्षण में मैं उन महापुरुषों को नमन करता हूं, जिनकी दूरदृष्टि से छत्तीसगढ़ की स्थापना हुई। मैं श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी को भी नमन करता हूं, जिन्होंने छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना की।’

उन्होंने डॉ. रमन सिंह की तारीफ करते हुए कहा कि वे इस बात का बड़ा उदाहरण हैं कि एक कार्यकर्ता अपने परिश्रम और समर्पण से लोकतांत्रिक व्यवस्था को कितना सशक्त बना सकता है। रमन सिंह इस बात का बहुत बड़ा उदाहरण है कि एक कार्यकर्ता अपने परिश्रम से अपने समर्पण भाव से लोकतांत्रिक व्यवस्था को कितना सशक्त बना सकता है। उन्होंने रमन सिंह की क्रिकेट के कैप्टन से तुलना की।

1 week agoNovember 1, 2025 12:13 PM

विधानसभा के नए भवन पहुंचे मोदी, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का किया अनावरण

पीएम मोदी छत्तीसगढ़ प्रवास में शामिल होने वाले 6 कार्यक्रमों में दो कार्यक्रम में शामिल हो चुके हैं। अब वे तीसरे और चौथे कार्यक्रम में शामिल होने के लिए नवा रायपुर में बने छत्तीसगढ़ विधानसभा के नए भवन पहुंच गए हैं। यहां सबसे पहले उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण किया, फिर ‘एक पेड़ मां के नाम’ पहल के तहत पौधारोपण किया। इस दौरान लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिड़ला, राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत भी मौजूद थे।

पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ विधानसभा के नए भवन के लोकार्पण और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि 25 वर्षों में कई कीर्तिमान हमारे छत्तीसगढ़ विधानसभा ने रचा है। विधानसभा जनता और सरकार के बीच सेतू के तौर पर काम कर रहा है। मोदी की गारंटी को भी 21-22 महीने में पूरा किया है। अटल बिहारी वाजपेयी ने इस प्रदेश का बनाया है। आज हम उनको भी याद कर रहे हैं। सीएम ने कहा कि बाजपेयी जी ने इस प्रदेश का बनाया है, लेकिन संवारने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं।

इस दौरान लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने कहा कि यह गौरव का क्षण है। प्रधानमंत्री की लोकतांत्रिक व्यवस्था के प्रति उनकी गहरी आस्था रही है। ग्रीन बिल्डिंग अवधारणा के तहत बनाई गई इस भवन में जो निर्णय लिए जाएंगे, उससे राज्य की समृद्धि खुशहाली के नए आयाम स्थापित होंगे। विधानसभा में होने वाली चर्चा उस राज्य के नागरिकों की अपेक्षाओं और आकांक्षाओं को पूरा करती है। छत्तीसगढ़ विधानसभा ने हमेशा मर्यादा, संवाद और लाेकतांत्रिक प्रक्रियाओं की उच्च परंपराएं स्थापित की हैं। विधानसभा का नया भवन इन परंपराओं को आगे ले जाएगा।

1 week agoNovember 1, 2025 11:41 AM

ब्रह्मकुमारीज सेंटर में PM ने कहा – विकसित भारत बनाने में बड़ी भूमिका

इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि हमारा छत्तीसगढ़ आज 25 वर्ष पूरा कर रहा है। छत्तीसगढ़ के साथ ही झारखंड और उत्तराखंड भी बने। देश के कई राज्य आज स्थापना दिवस मना रहे हैं। मैं सभी को राज्य स्थापना की बधाई देता हूं। राज्यों से ही देश का विकास होता है। इसी मंत्र पर चलते हुए हम भारत को विकसित बनाने के अभियान में जुटे हैं।

पीएम ने कहा, ‘साथियों विकसित भारत की इस अहम यात्रा में ब्रह्मकुमारीज जैसी संस्था की बहुत बड़ी भूमिका है। मैं यहां अतिथि नहीं हूं। मैं आपका ही हूं। मैंने इस आध्यात्मिक आंदोलन का वट वृक्ष का रूप लेते देखा है। मेरे लिए ब्रह्मकुमारीज में आना जाना रूटीन जैसा है। गुजरात में मुख्यमंत्री रहने के दौरान मैं लगातार आता रहा हूं। शांति शिखर का उद्घाटन करना मेरे लिए गर्व की बात है, क्योंकि आने वाले समय में शांति शिखर वैश्विक संंस्थान बनेगा।’

मोदी ने कहा, ‘ब्रह्मकुमारीज भारत की आध्यात्मिक चेतना का प्रकट रूप है क्योंकि हम वो है जो जीव में जीव को देखते हैं। हम वो हैं जो स्व का विस्तार सर्वस्व तक करते हैं। हमारे यहां हर धार्मिक अनुष्ठान जिस उद्घोष के साथ पूरा होता है, वह उद्घोष है विश्व का कल्याण हो। हम वैश्विक कल्याण चाहते हैं।’

उन्होंने कहा, ‘भारत पूरे विश्व में प्रकृति संवर्धन की आवाज बना हुआ है। बहुत आवश्यक है कि हमें प्रकृति ने जो दिया है, हम उसका संरक्षण करें, हम उसका संवर्धन करें और यह तभी होगा जब हम प्रकृति के साथ मिलकर सीखेंगे। हमारे शास्त्रों ने प्रजापिता ने यही सिखाया है। हम नदियों को मां मानते हैं, हम जल को देवता मानते हैं। हमें यही सिखाया गया है। प्रकृति से केवल लेने का भाव नहीं, उसे लौटाने की सोच दुनिया को सेव फ्यूचर का भरोसा देता है। भारत अभी से अपनी इन जिम्मेदारियों को समझ रहा है और निभा भी रहा है।’

1 week agoNovember 1, 2025 10:51 AM

ब्रह्मकुमारीज के शांति शिखर का उद्घाटन करने पहुंचेे PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नवा रायपुर में 6 कार्यक्रमों में शिरकत कर रहे है। पहले कार्यक्रम में सत्य साईं अस्पताल में शामिल होने के बाद वे नवा रायपुर के ब्रह्मकुमारीज केंद्र पहुंचे। यहां उन्होंने शांति शिखर का उद्घाटन किया। इस दौरान राज्यपाल और मुख्यमंत्री भी मौजूद हैं। ब्रह्मकुमारीज के नवा रायपुर के मेडिटेशन सेंटर में उनका स्वागत किया गया। ब्रह्मकुमारीज की अतिरिक्त मुख्य प्रशासिका बीके जयंती और अतिरिक्त महासचिव डॉ. बीके मृत्युंजय मौजूद थे।

1 week agoNovember 1, 2025 10:39 AM

सत्य साईं अस्पताल पहुंचे पीएम, बच्चों से बात की

PM Modi

पीएम छत्तीसगढ़ प्रवास पर सबसे पहले सत्य साईं अस्पताल पहुंचे हैं। यहां वे 25 सौ बच्चों से बात करेंगे, जिन्हें जन्मजात दिल की बीमारी का इस अस्पताल में इलाज हुआ है। पीएम मोदी उनसे दिल की बातें की। इस दौरान सभी बच्चों को सर्टिफिकेट दिया। सभी बच्चों से एक-एक करके उन्होंने बात की। इस दौरान राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह मौजूद थे। इस दौरान सत्य साईं अस्पताल की ओर से पूर्व क्रिकेट सुनील गावस्कर भी मौजूद थे।

1 week agoNovember 1, 2025 10:07 AM

तीजन बाई और विनोद कुमार शुक्ल की सेहत की अपडेट ली

रायपुर पहुंचने के बाद पीएम ने पद्म विभुषण तीजन बाई के परिजनों से मिलकर उनकी सेहत का हाल जाना। इसके बाद साहित्य कार विनोद कुमार शुक्ल की सेहत की अपडेट ली। उन्होंने फोन पर बात भी की। छत्तीसगढ़ की इन दोनों विभुतियों की सेहत इन दिनों बेहद खराब चल रही है।

1 week agoNovember 1, 2025 9:58 AM

रायपुर पहुंचने से पहले स्थापना दिवस की दी बधाई

प्रधानमंत्री मोदी ने छत्तीसगढ़ पहुंचने से पहले राज्य की जनता को राज्य के स्थापना दिवस की बधाई दी। उन्होंने लिखा, ‘छत्तीसगढ़ के अपने सभी भाई-बहनों को राज्य के स्थापना दिवस की 25वीं वर्षगांठ की अनेकानेक शुभकामनाएं। प्रकृति और संस्कृति को समर्पित यह प्रदेश आज प्रगति के नित-नए मानदंड गढ़ने में जुटा है। कभी नक्सलवाद से प्रभावित रहे यहां के कई इलाके आज विकास की प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं। मुझे भरोसा है कि यहां के मेहनती और हुनरमंद लोगों की लगन और उद्यम से हमारा यह राज्य विकसित भारत के विजन को साकार करने में अहम भूमिका निभाएगा।’

छत्तीसगढ़ के अपने सभी भाई-बहनों को राज्य के स्थापना दिवस की 25वीं वर्षगांठ की अनेकानेक शुभकामनाएं। प्रकृति और संस्कृति को समर्पित यह प्रदेश आज प्रगति के नित-नए मानदंड गढ़ने में जुटा है। कभी नक्सलवाद से प्रभावित रहे यहां के कई इलाके आज विकास की प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं। मुझे भरोसा…

— Narendra Modi (@narendramodi) November 1, 2025
1 week agoNovember 1, 2025 9:53 AM

एयरपोर्ट से सत्य साईं अस्पताल वाले मार्ग पर स्वागत, रोड शो

PM Modi

रायपुर एयरपाेर्ट से जब प्रधानमंत्री मोदी सत्य साईं अस्पताल के लिए रवाना होंगे, तो एयरपोर्ट से सत्यसाईं अस्पताल तक उनका स्वागत किया जा रहा। इस दौरान छत्तीसगढ़ की अलग-अलग झांकी बनाकर रखी गई। मोदी की गारंटी का भी जिक्र है। स्वागत के लिए लोगों की भीड़ जुटी हुई है। इस दौरान एयरपोर्ट मार्ग वनवे होगा। स्वागत के दौरान रोड शो भी होगा।

TAGGED:BJPChhattisgarhLatest_NewsPM Modi
Byदानिश अनवर
Journalist
Follow:
दानिश अनवर, द लेंस में जर्नलिस्‍ट के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 13 वर्षों का अनुभव है। 2022 से दैनिक भास्‍कर में इन्‍वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग टीम में सीनियर रिपोर्टर के तौर पर काम किया है। इस दौरान स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन खबरें लिखीं। दैनिक भास्‍कर से पहले नवभारत, नईदुनिया, पत्रिका अखबार में 10 साल काम किया। इन सभी अखबारों में दानिश अनवर ने विभिन्न विषयों जैसे- क्राइम, पॉलिटिकल, एजुकेशन, स्‍पोर्ट्स, कल्‍चरल और स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन स्‍टोरीज कवर की हैं। दानिश को प्रिंट का अच्‍छा अनुभव है। वह सेंट्रल इंडिया के कई शहरों में काम कर चुके हैं।
Previous Article DA increased in Chhattisgarh निशक्‍तजनों के रिक्त पदों पर तत्काल भर्ती को हरी झंडी, पदोन्नति में 3% आरक्षण भी
Next Article बिहार में मोदी की चुनावी रैली से पहले छह पत्रकार नजरबंद
Lens poster

Popular Posts

क्रांतिकारी डॉक्टर मारंग बाबा, जिसने हथकड़ी में किया फिरंगी दारोगा के बेटे का इलाज

:: डॉक्टर दिवस पर खास :: झारखंड के संथाल परगना के मारंग बाबा से चंपारण…

By विश्वजीत मुखर्जी

मध्य-पूर्व तनाव : चीन ने की युद्धविराम की अपील, रूस की ट्रंप को धमकी, ईरान-इजरायल झुकने को तैयार नहीं

middle east tensions : मध्य पूर्व में ईरान और इजरायल के बीच बढ़ता संघर्ष युद्ध…

By The Lens Desk

फिल्म 120 Bahadur का टीजर हुआ रिलीज, INDIA-CHINA युद्ध में भारतीय सैनिकों की बहादुरी पर बेस्ड

एंटरटेनमेंट डेस्क। फिल्म 120 Bahadur का जबरदस्त टीजर आज 5 अगस्त को रिलीज हो गया…

By पूनम ऋतु सेन

You Might Also Like

Justice Yashwant Varma
देश

जस्टिस वर्मा की सुनवाई से CJI ने खुद को क्यों किया अलग?

By दानिश अनवर
Bajrang Dal
छत्तीसगढ़

बजरंग दल के जिला संयोजक और उसके साथियों के खिलाफ एफआईआर

By Lens News
labor day rally
आंदोलन की खबर

रायपुर में बारिश में ही निकाली गई मई दिवस की रैली, 20 मई को राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल का किया ऐलान

By Lens News
Tapan Deka
छत्तीसगढ़

देश के खुफिया चीफ छत्‍तीसगढ़ में क्‍यों?

By दानिश अनवर

© 2025 Rushvi Media LLP. 

Facebook X-twitter Youtube Instagram
  • The Lens.in के बारे में
  • The Lens.in से संपर्क करें
  • Support Us
Lens White Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?