लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए रायपुर में कल ‘जन संघर्ष मोर्चा’ का कन्वेंशन, SIR, धर्म स्वातंत्र्य कानून और UCC पर होगी चर्चा

रायपुर। जन संघर्ष मोर्चा छत्तीसगढ़ के संयोजक मंडल की ओर से आगामी 24 नवंबर (मंगलवार) को राजधानी रायपुर में एक कन्वेंशन का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम दोपहर 2 बजे से कैनाल लिंकिंग रोड स्थित YMCA कम्युनिटी सेंटर (सलीम नर्सिंग होम के पास, क्रिश्चियन कॉलोनी, राजातालाब, इंद्रावती कॉलोनी के सामने) में आयोजित होगा।

जन संघर्ष मोर्चा छत्तीसगढ़ के संयोजक मंडल द्वारा जारी बयान के अनुसार, यह कन्वेंशन लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के उद्देश्य से बुलाया गया है। संगठन ने अपने आमंत्रण पत्र में स्पष्ट किया है कि इस आयोजन के मुख्य एजेंडे में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया को वापस लेने, सभी पात्र मतदाताओं को मतदान का अधिकार सुनिश्चित करने, ‘छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य कानून 2026’ को वापस लेने और राज्य में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू किए जाने का विरोध शामिल है।

मोर्चा के संयोजक मंडल ने प्रदेश की प्रगतिशील, लोकतांत्रिक और धर्मनिरपेक्ष ताकतों व नागरिकों से इस कन्वेंशन में शामिल होकर इसे सफल बनाने की अपील की है। संगठन के पदाधिकारियों का कहना है कि इन तमाम नीतिगत और संवैधानिक मुद्दों पर साझा संवाद और आगे की रणनीति तय करने के लिए यह बैठक बुलाई गई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories