PM Modi को फकीर बताने वाले प्रसून जोशी बने नए प्रसार भारती चेयरमैन

Prasar Bharati new chairman

नेशनल ब्यूरो | नई दिल्ली

प्रसिद्ध गीतकार और लेखक प्रसून जोशी को प्रसार भारती का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। यह पद पूर्व चेयरमैन और यूपी कैडर के सेवानिवृत अधिकारी नवीनत सहगल के इस्तीफे की वजह से खाली हुई थी। जोशी को घोर मोदी और RSS समर्थक के तौर पर जाना जाता है। मोदी को फकीर बताने वाले प्रसून जोशी ने “सौगंध मुझे इस मिट्टी की, मैं देश नहीं मिटने दूंगा” जैसे कोई राष्ट्रवादी गीत लिखे हैं जिसका पाठ पीएम मोदी कई बार सार्वजनिक तौर पर कर चुके हैं।

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने शनिवार को जोशी की ताजपोशी की जानकारी दी।मंत्रालय ने जोशी के साहित्य, विज्ञापन, सिनेमा और सार्वजनिक संचार क्षेत्रों में व्यापक योगदान की सराहना की।नियुक्ति की घोषणा करते हुए सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने प्रसून जोशी को दुर्लभ रचनात्मक आत्मा बताया। उन्होंने कहा कि जोशी के नेतृत्व में प्रसार भारती को नई ऊर्जा, गहरा उद्देश्य और ताज़ा रचनात्मक स्वर मिलेगा।

मंत्रालय ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि प्रसून जोशी ने समकालीन भारतीय मीडिया आख्यानों को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। वे अपनी प्रभावशाली लेखनी और गहरी सांस्कृतिक संवेदनशीलता के लिए जाने जाते हैं।“उनका कार्य क्षेत्र प्रशंसित फिल्म गीतों, विज्ञापन अभियानों और सामाजिक रूप से जुड़ाव वाले कहानी लेखन तक फैला हुआ है, जो देश भर के विविध दर्शकों से जुड़ता है।

जोशी अगस्त 2017 से केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC), मुंबई के चेयरपर्सन के पद पर भी कार्यरत हैं। मंत्रालय ने कहा कि उनके कार्यकाल में फिल्म प्रमाणन प्रक्रियाओं को मजबूत किया गया और फिल्म उद्योग के हितधारकों के साथ सक्रिय संवाद बनाए रखा गया।मंत्रालय के बयान में कहा गया, “CBFC में उनका कार्यकाल रचनात्मक अभिव्यक्ति और नियामक जिम्मेदारी के बीच संतुलित दृष्टिकोण को दर्शाता है।” इससे पहले वे McCann World Group India के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और McCann World Group Asia Pacific के चेयरमैन भी रह चुके हैं।

पूर्व चेयरमैन नवनीत कुमार सहगल पिछले साल दिसंबर में इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने 16 मार्च 2024 को पद संभाला था।सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने दिसंबर 2 को प्राप्त उनके इस्तीफे को प्रसार भारती लेकर बहुत चर्चा रही। मंत्रालय ने कहा कि सहगल को प्रसार भारती की सेवाओं से तुरंत राहत दे दी गई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now