चर्चित यू ट्यूबर श्याम मीरा सिंह को नोएडा पुलिस ने रिपोर्ट बनाते गिरफ्तार कर लिया; पूछा – अनुमति है?

March 19, 2026 1:41 AM

नई दिल्ली। चर्चित यू-ट्यूबर श्याम मीरा सिंह (Shyam Meera Singh) को नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।वे नोएडा सेक्टर 60 में अपनी एक रिपोर्ट पर काम कर रहे थे।

श्याम मीरा सिंह ने देर रात The Lens को बताया कि उन्हें और उनके कैमरापर्सन को पुलिस गिरफ्तार कर थाने ले गई। पुलिस उनसे पूछ रही थी कि क्या रिपोर्ट बना रहे हैं?

पुलिस ने उनसे यह भी पूछा कि सड़क पर रिपोर्ट बनाने की उनके पास अनुमति है क्या? जवाब में श्याम ने कहा – मेरा देश है, स्वतंत्र नागरिक हूं।पत्रकारिता के लिए अनुमति की क्यों आवश्यकता है?

फिर भी पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया और मामला बनाया भीड़ इकट्ठा कर यातायात बाधित करने का!

बाद में उन्हें मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया,जहां रात 9 बजे उन्हें जमानत पर छोड़ा गया। उन्होंने यह भी बताया कि पुलिस ने उनके कैमरा से पूरा डाटा भी डिलीट कर दिया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now