प्लेबैक सिंगर ऐश्वर्या पंडित के घर छापा मारकर पुलिस ने चोरी का सामान किया बरामद

Aishwarya Pandit

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुलिस ने बॉलीवुड प्लेबैक सिंगर ऐश्वर्या पंडित (Aishwarya Pandit) के आवास पर छापेमारी की है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कथित तौर पर चोरी से जुड़े सामान की बरामदगी की है।

मामला तब सामने आया जब गायिका के पति तपन देव ने सेजबहार थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में उन्होंने आरोप लगाया था कि घर से कीमती सामान चोरी हो गया है। हालांकि शुरुआती चरण में इस मामले में एफआईआर दर्ज नहीं की गई थी।

इसके बाद तपन देव ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने ऐश्वर्या पंडित के खिलाफ मामला दर्ज किया और जांच शुरू की।

जानकारी के अनुसार, ऐश्वर्या पंडित और उनके पति के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी विवाद के दौरान कथित तौर पर घर का सामान लेकर जाने की बात भी सामने आई है। इसके बाद से दोनों के बीच कानूनी प्रक्रिया जारी है।

बुधवार को मुजगहन थाना पुलिस ने एक बार फिर उनके आवास पर दबिश दी, जहां से कुछ सामान बरामद किया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

पुलिस ने बताया कि जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now