रायपुर में मारपीट करने वाली लड़कियां बॉलीबॉल खिलाड़ी नहीं, चला रहीं थी सेक्स रैकेट, पुलिस ने 5 को किया गिरफ्तार

Girls Arrest

रायपुर। रायपुर के महादेव घाट इलाकें में 5 जून की रात लड़को और लड़कियों के बीच हुई मारपीट पर पुलिस ने एक्शन लिया है। पुलिस ने 5 लड़कियों को इस मामले में गिरफ्तार किया है। पुलिस अन्य तीन लड़कियों की तलाश कर रही है। पुलिस की पूछताछ में खुलासा किया है कि ये युवतियां सेक्स रैकेट चला रहीं थीं। लड़कियों के मोबाइल से आपत्तीजनक चैट्स और सैकड़ो मोबाइल नंबर बरामद हुए हैं। बता दें कि इस घटना का एक वीडियो सामने आया था, इसमें लड़के और लड़कियां मारपीट करते दिखाई दे रहे थे। पूरा मामला डीडी नगर थाना इलाके का है। Girls Arrest

सीएसपी राजेश देवांगन ने बताया कि डीडी नगर के महादेव घाट इलाके से एक वीडियो वायरल हुआ था। उसमें लड़कियों की शिकायत पर लड़कों को गिरफ्तार किया गया था। बाद में युवकों ने थाने में शिकायत की तो थाने में अपराध दर्ज किया गया। युवतियों को थाने बुलाया गया, आठ में से पांच लड़कियां थाने पहुंची। वीडियो की जांच के लिए लड़की का मोबाइल लिया गया। उसमें बहुत सारे अनैतिक चैट, व्हाट्सएप चैट में लड़कियों के फोटो भेजना, उनका रेट लिखा होना मिला। ग्राहकों को अलग- अलग जगह पर लड़कियां उपलब्ध कराना जैसे स्क्रीनशॉट और दस्तावेज बरामद हुए। लड़कियों के खिलाफ थाना डीडी नगर में पीटा एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर लिया गया है। पांच लड़कियों गिरफ्तार कर लिया गया है, तीन लड़कियों की तलाश की जा रही है।

दरअसल, 5 जून को राजधानी रायपुर के महादेव घाट इलाके से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई थी। लड़कों और लड़कियों के साथ मारपीट का एक वीडिओ वायरल हुआ था। लड़कियों ने इस मामले की थाने में शिकायत भी दर्ज कराई थी। पुलिस 3 लड़कों को गिरफ्तार किया था। पूरा मामले डीडी नगर थाना इलाके का है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now