छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने असम को दी ₹5 करोड़ की बाढ़ राहत सहायता

CM VISHNU DEO SAI

रायपुर | छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (Chief Minister Vishnu Deo Sai) ने असम में बाढ़ से उत्पन्न गंभीर परिस्थितियों पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा से फोन पर चर्चा की। उन्होंने इसकी जानकारी सोशल मीडिया में देते हुए कहा कि ‘इस कठिन समय में छत्तीसगढ़ की जनता असम के भाई-बहनों के साथ पूरी संवेदना और एकजुटता के साथ खड़ी है। राहत एवं पुनर्वास कार्यों में सहयोग के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने ₹5 करोड़ की सहायता राशि प्रदान करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री ने मां कामाख्या से प्रार्थना की कि बाढ़ प्रभावित सभी परिवारों की रक्षा करें और असम में शीघ्र सुख-शांति तथा सामान्य स्थिति बहाल हो।’

पूनम ऋतु सेन

पूनम ऋतु सेन युवा पत्रकार हैं, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बीटेक करने के बाद लिखने,पढ़ने और समाज के अनछुए पहलुओं के बारे में जानने की उत्सुकता पत्रकारिता की ओर खींच लाई। विगत 6 वर्षों से वीमेन, एजुकेशन, पॉलिटिकल, हेल्थ, लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लगातार खबर कर रहीं हैं और सेन्ट्रल इण्डिया के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अलग-अलग पदों पर काम किया है। द लेंस में बतौर जर्नलिस्ट कुछ नया सीखने के उद्देश्य से फरवरी 2025 से सच की तलाश का सफर शुरू किया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now