PM मोदी की अपील का असर, हाईकोर्ट जज साइकिल चलाकर पहुंचे कोर्ट

जबलपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) की पेट्रोल-डीजल बचाने की अपील का असर अब जमीन पर भी दिखाई देने लगा है। मध्यप्रदेश हाई कोर्ट के जस्टिस डीडी बंसल सोमवार को साइकिल चलाकर कोर्ट पहुंचे।

जस्टिस बंसल ने सिविल लाइंस स्थित अपने सरकारी आवास से करीब 3 किलोमीटर की दूरी साइकिल से तय की। इस दौरान उनके साथ एक कोर्ट कर्मचारी भी जरूरी सामान लेकर साइकिल से चला।

जस्टिस डीडी बंसल ने कहा कि जहां तक संभव हो, लोगों को छोटी दूरी के लिए साइकिल का इस्तेमाल करना चाहिए। इससे पेट्रोल-डीजल की बचत होगी और पर्यावरण संरक्षण में भी मदद मिलेगी।

उन्होंने बताया कि उन्हें यह प्रेरणा संजीव सचदेवा से मिली है।

गौरतलब है कि हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से पेट्रोल-डीजल का कम इस्तेमाल करने, मेट्रो और कार पूलिंग अपनाने तथा ऊर्जा बचत पर जोर देने की अपील की थी। उन्होंने कहा था कि भारत के पास तेल के बड़े भंडार नहीं हैं और वैश्विक संकट के कारण ईंधन की कीमतों पर दबाव बढ़ा है।

जबलपुर में हाईकोर्ट जज का साइकिल से कोर्ट पहुंचना अब उसी अपील से जोड़कर देखा जा रहा है।

नितिन मिश्रा

नितिन मिश्रा फ्रीलांस जर्नलिस्‍ट के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 3 वर्षों का अनुभव है। रायपुर में 2023 से द सूत्र में रिपोर्टर के तौर पर काम किया है। इस दौरान क्राइम, राजनीति, नगर निगम, आंदोलन और जनहित से जुड़ी खबरें की। द सूत्र के बाद सैटेलाइट चैनल TV 24 और ASIAN NEWS में काम किया। इस दौरान नितिन मिश्रा ने विभिन्न विषयों जैसे- क्राइम, पॉलिटिकल, एजुकेशन, कल्‍चरल, स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन स्‍टोरीज, डिफेंस और ग्राउंड जीरो से रिपोर्टिंग की हैं। वर्तमान में नितिन पत्रकारिता एवं जनसंचार में Ph.D कर रहें हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now